{"_id":"6785cc8f9617509c140e9700","slug":"police-announced-reward-of-25-thousand-for-arrest-of-badar-who-accused-of-lucknow-mass-murder-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow Mass Murder Case: हत्यारोपी बदर की अब तक नहीं हो सकी गिरफ्तारी, पुलिस ने 25 हजार का इनाम किया घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow Mass Murder Case: हत्यारोपी बदर की अब तक नहीं हो सकी गिरफ्तारी, पुलिस ने 25 हजार का इनाम किया घोषित
Tue, 14 Jan 2025 08:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 14 Jan 2025 08:01 AM IST
सार
Lucknow Hotel Murder Case: लखनऊ सामूहिक हत्याकांड के हत्यारोपी बदर की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने इस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
अरशद का पिता बदर अली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Lucknow Mass Murder: यूपी की राजधानी लखनऊ में नाका स्थित होटल शरनजीत में पत्नी और चार बेटियों की हत्या करने के आरोपी बदर को अब तक पुलिस नहीं पकड़ सकी है। सोमवार को पुलिस ने बदर के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट भी हासिल किया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर बदर की फोटो जारी की थी। जनता से मदद मांगी थी। बदर की सूचना देने वाला का नाम गुप्त रखा जाएगा। बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लखनऊ, फिरोजाबाद, आगरा समेत अन्य शहरों में दबिश दे रही हैं। पर खाली हाथ हैं।

कानपुर में एटीएम से निकाले थे आखिरी बार रुपये
बदर को आखिरी बार कानपुर रेलवे स्टेशन के पास देखा गया था। उसने वहां एटीएम बूथ से कुछ रुपये निकाले थे। बैंक से पुलिस को इसका अलर्ट मिला था। इसके बाद उसकी कोई लोकेशन नहीं मिली। असल में बदर के पास कोई मोबाइल फोन नहीं है, तो उसकी सही लोकेशन ट्रेस करने में कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन