{"_id":"66682158df54fc14c8022b96","slug":"police-alert-over-comments-on-people-of-ayodhya-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: अयोध्यावासियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर पुलिस अलर्ट, जाना पड़ सकता है जेल, कई अकाउंट चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: अयोध्यावासियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर पुलिस अलर्ट, जाना पड़ सकता है जेल, कई अकाउंट चिह्नित
Tue, 11 Jun 2024 03:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:35 PM IST
सार
फैजाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव परिणाम के बाद सोशल मीडिया पर अयोध्या वालों को लेकर हो रही आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। आईजी ने साइबर सेल को ऐसे अकाउंट पर नजर रखने के निर्देश दिए। एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फैजाबाद लोकसभा सीट पर परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर अयोध्यावासियों को लेकर हो रही टिप्पणियों पर पुलिस सतर्क हो गई है। माहौल में खलल डालने के उद्देश्य से आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर केस दर्ज करके जेल भेजने तक के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में अयोध्या से भाजपा की हार के बाद अयोध्यावासियों को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की आपत्तिजनक टिप्पणियां हो रही हैं। लोग उन्हें गद्दार, धोखेबाज, राम विरोधी जैसे तमाम आपत्तिजनक व अपमानजनक शब्दों से संबोधित कर रहे हैं। इसे लेकर विरोध के स्वर भी उठ रहे हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर इसकी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो कुछ लोगों ने शिकायत भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - संघ से दूरी भाजपा को पड़ी भारी... इन उम्मीदवारों से असहमत था आरएसएस; BJP ने किसी फैसले में नहीं ली सलाह
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका... अब नया घरेलू कनेक्शन लेना होगा महंगा! ये ग्राहक भी होंगे प्रभावित
यह गतिविधियां दिन-ब-दिन तेज होती जा रही हैं, जिससे भविष्य में भी जिले का माहौल बिगड़ सकता है। इसे देखते हुए जिले की पुलिस भी अलर्ट हो गई है। अमन-चैन में खलल पैदा करने वालों पर निगाह तेज की गई है। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर कई सोशल मीडिया अकाउंट को चिह्नित किया गया है। उनकी पोस्ट और उस पर आने वाली टिप्पणियों की निगरानी की जा रही है।
आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि कुछ अराजक किस्म के लोग आपत्तिजनक पोस्ट करके माहौल बिगाड़ने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। उन्हें चिह्नित करके उनके सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला जा रहा है। कोई भी पोस्ट विधिसम्मत न होने पर संबंधित के खिलाफ केस दर्ज करके कठोर कार्रवाई की जाएगी। कुछ मामलों में शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज भी किया गया है। लोगों से अपील है कि वह शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करें और किसी तरह के आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होने पर शिकायत दर्ज कराएं।