{"_id":"65efff31516c3484d70d25f3","slug":"police-alert-as-soon-as-caa-is-implemented-lucknow-news-c-13-lko1012-648919-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीएए लागू होते ही पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीएए लागू होते ही पुलिस अलर्ट
Tue, 12 Mar 2024 12:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सीएए लागू होते ही लखनऊ पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर शाम को पुराने लखनऊ पहुंचे और सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सीएए के नोटिफिकेशन के साथ ही मंगलवार से शुरू हो रहे रमजान को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। हर इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। सभी समुदाय के लोगों और धर्मगुरुओं से बातचीत के साथ ही पीस कमेटी की बैठक की गई है। लोगों से अमन-चैन बनाए रखने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है। भ्रामक और अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, शाम होते ही शहर के सभी इलाकों में पुलिस बल ने रूट मार्च किया। पुलिस आयुक्त ने थानेदारों को अपने-अपने इलाके में हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए रखने का आदेश दिया है।
वर्ष 2019 में सीएए व एनआरसी को लेकर शहर में कई जगह उपद्रव हुआ था। ऐसे में उपद्रव वाले इलाकों में पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि सोमवार शाम पुलिस बल ने नक्खास से अकबरी गेट, एक मीनारा मस्जिद से लेकर घंटाघर तक रूट मार्च किया। इसमें थाने की पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स और पीएसी के जवान भी शामिल रहे। तरावीह को लेकर भी प्रमुख मस्जिदों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।