फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pole broke due to collision with dumper, power cut off

Lucknow News: डंपर की टक्कर से पोल टूटा, बिजली गुल

Sat, 06 Sep 2025 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Pole broke due to collision with dumper, power cut off
बिजली गुल।
लखनऊ। गहरू उपकेंद्र इलाके में बृहस्पतिवार आधी रात के बाद एक डंपर की टक्कर से पोल टूट गया, जिससे बिजली गुल हो गई। इससे गोकुल विहार में 200 से ज्यादा परिवारों को कई घंटे तक बिजली संकट की चपेट में रहना पड़ा। शिकायत पर शुक्रवार सुबह ही टूटे पोल को बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को ही दुबग्गा खंड के कबीरनगर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने के कारण कांशीराम कॉलोनी सहित आसपास के 8,500 घरों की बिजली आपूर्ति दो घंटे से ज्यादा देर तक गुल रही। मोहनलालगंज के कनकहा में फॉल्ट के चलते कई गांवों की बिजली एक घंटे से ज्यादा देर तक ठप रही। 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से बीते बृहस्पतिवार रात पुरनिया, गोयल व सुभाष पार्क महानगर की बिजली आपूर्ति में अवरोध आया। हालांकि, गोयल व सुभाष पार्क की बिजली दूसरे स्रोत से चालू हो गई, मगर पुरनिया उपकेंद्र के तहत अलीगंज कॉलोनी का बड़ा हिस्सा रात 11 से 12 बजे तक अंधेरे में रहा। आईआईएम रोड, चिनहट, इंदिरानगर, तकरोही, गोमतीनगर विस्तार, जानकीपुरम, विकासनगर, सीतापुर रोड, बागशाहजी, खदरा, चौक, बालाघाट, आजादनगर, नूरबाड़ी, राजाजीपुरम व कानपुर रोड के इलाकों में बारिश के कारण कुछ समय के लिए बिजली संकट उत्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed