फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poets and singers are singing songs for CM Yogi Adityanath and PM Narendra Modi.

मोदी-योगी की धूम: देशभक्ति की कोख से निकले दोनों जुड़वा भाई हैं, योगी जी तो साक्षात मोदी की परछाई हैं...

Wed, 21 Jul 2021 03:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Jul 2021 03:40 PM IST
सार

हिंदी भोजपुरी आल्हा जैसी विधाओं की कविताओं और गीतों के माध्यम से योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था और जनोपयोगी योजनाओं की तारीफ हो रही है।

विज्ञापन
Poets and singers are singing songs for CM Yogi Adityanath and PM Narendra Modi.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आमतौर पर लुटियन बुद्धिजीवियों के निशाने पर रहते हैं, लेकिन अभी बड़ी संख्या में कवि, गीतकार व संगीतकार उनके समर्थन में सोशल मीडिया पर सक्रिय दिख रहे हैं। हिंदी भोजपुरी आल्हा जैसी विधाओं की कविताओं और गीतों के माध्यम से योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था और जनोपयोगी योजनाओं की तारीफ हो रही है।
विज्ञापन


मेरठ की बेहद चर्चित हिंदी कवि अनामिका अंबर अपनी वायरल कविता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की जोड़ी को उन्नति का पर्याय बताती है वह कहती हैं कि देशभक्ति की कोख से निकले दोनों जुड़वा भाई हैं। योगी जी तो साक्षात मोदी जी की परछाई हैं।
विज्ञापन


यहां देखें पूरी कविता:

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वीर रस के कवि अभय निर्भीक पुरानी सरकारों से तुलना करते हुए कहते हैं कि अगर गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को खत्म करना है तो एक बार फिर योगी को सिंहासन पर लाना होगा। अभय निर्भीक की यह कविता फेसबुक ट्विटर के साथ व्हाट्सएप ग्रुप में भी काफी वायरल हो रही हैं...





ऐसे ही लखनऊ के युवा गायक संगीतकार कन्हैया पांडे का लिखा गीत अपने संगीत के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है: 

चारों तरफ है उजियारा अंधेर ना कोई 
श्री योगी जैसा यूपी में शेर ना कोई।



अधिकतर कविताओं और गीतों में योगी सरकार की कानून व्यवस्था माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई केंद्र में है। योगी का रिपोर्ट कार्ड के नाम से फेसबुक पेज पर आल्हा धुन में 'योगी बाबा बड़े लड़ाईया जिन की मार सही ना जाए' काफी लोकप्रिय हो रही है।



इससे यह भी लगता है कि आगामी चुनाव में कानून व्यवस्था माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई बड़ा मुद्दा बनने जा रही है। इसके साथ राम मंदिर, बिजली और राशन वितरण जैसे विषय कवि, गीतकारों के लिए जिस तरह आकर्षण का केंद्र बने हैं। वह आने वाले समय में विपक्ष के लिए परेशानी का सबब बनेगा और योगी समर्थकों के लिए उत्साह बढ़ाने वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed