फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poetry writing competition will determine the role of youth in national development

Lucknow News: काव्य लेखन प्रतियोगिता से तय होगी राष्ट्र विकास में युवाओं की भूमिका

Sat, 20 Dec 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 20 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Poetry writing competition will determine the role of youth in national development
लखनऊ विश्वविद्यालय में काव्य व लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते युवा फोटो स्वयं
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राचीन परिसर स्थित कला संकाय में शुक्रवार को अटल सांस्कृतिक संगम–2025 के अंतर्गत निबंध एवं काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कॉलेस इंटरनेशनल फोरम, कमला शिक्षण सेवा संस्थान, राष्ट्रधर्म एवं काव्योम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की भारतीय बोध यात्रा विषय पर युवाओं ने निबंध लेखन के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के सूत्रधार रामायण धर द्विवेदी एवं काव्योम फाउंडेशन के सचिव अनमोल मिश्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर रामायण धर द्विवेदी ने कहा कि यह प्रतियोगिता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेशभर की युवा प्रतिभाओं के विकास और राष्ट्रहित में उनकी भूमिका तय करने की सार्थक पहल है। इस मंच के माध्यम से प्रतिभागी युवाओं को देशभर के बड़े सांस्कृतिक व साहित्यिक आयोजनों में भागीदारी का अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि 23 दिसंबर को मालवीय सभागार में भव्य आयोजन किया जाएगा। इसमें अयोध्या धाम के आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी, प्रख्यात कवि डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र सहित देश के अनेक अध्येता, कवि और विद्वान सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed