{"_id":"607e67edde178e75b22f0657","slug":"poet-wahid-ali-wahid-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर कवि वाहिद अली वाहिद का निधन, कई दिनों से बीमार थे अस्पताल में नहीं मिला बेड... सांसें टूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशहूर कवि वाहिद अली वाहिद का निधन, कई दिनों से बीमार थे अस्पताल में नहीं मिला बेड... सांसें टूटीं
Tue, 20 Apr 2021 03:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Apr 2021 03:06 PM IST
सार
वाहिद अली वाहिद की बड़ी बेटी शामिया ने बताया कि पिता की तबियत पिछले तीन दिन से खराब थी। वह हृदय रोग से पीड़ित थे। मंगलवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें भर्ती नहीं किया गया और घर लौटा दिया गया। इस बीच उनकी सांसें टूट गईं।
विज्ञापन
कवि वाहिद अली वाहिद।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कब तक बोझ संभाला जाए,
विज्ञापन
युद्ध कहाँ तक टाला जाए,
तू भी राणा का वंशज है, फेंक जहां तक भाला जाए।
उपरोक्त पंक्तियां लिखने वाले कौमी एकता के अलंबरदार मशहूर कवि वाहिद अली वाहिद का मंगलवार को निधन हो गया। वह 59 साल के थे। तीन दिन से उन्हें बुखार था। इलाज के लिए उन्हें लोहिया अस्पताल ले जाया गया लेकिन न तो उन्हें स्ट्रेचर मिला, न ही भर्ती किया गया।
वाहिद अली वाहिद की बड़ी बेटी शामिया ने बताया कि पिता की तबीयत पिछले तीन दिन से खराब थी। उन्हें हृदय रोग पहले से था। मंगलवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लोहिया अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल में उन्हें भर्ती ही नहीं किया गया और घर लौटा दिया। इसी बीच उनकी सांसें टूट गईं।
विज्ञापन
शामिया ने बताया कि परिवार में छोटी बहन अंजुम, मां नजमुन्निशा और भाई राशिद हैं। भाई कतर में है। पिता खुर्रमनगर कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किये जायेंगे। वह आवास एवं विकास परिषद में कार्यरत थे। उनके निधन पर साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी दर्जनभर से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया था।
विज्ञापन