फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Poet Munawwar Rana's health worsened, shifted to ventilator

लखनऊ: शायर मुनव्वर राणा की तबियत ज्यादा बिगड़ी, वेंटीलेटर में किया गया शिफ्ट, बेटी बोली- उनके लिए दुआ कीजिए

Tue, 09 Jan 2024 06:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ
अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 09 Jan 2024 06:42 PM IST
सार

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। आईसीयू के बाद उन्हें अब वेंटीलेटर में शिफ्ट किया गया है। 

विज्ञापन
Poet Munawwar Rana's health worsened, shifted to ventilator
मुनव्वर राणा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर शायर मुनव्वर राना को गंभीर हालत में मंगलवार को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया। वे कुछ समय से गंभीर समस्याओं से पीड़ित हैं। दो दिन पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर पीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग में शिफ्ट कराया गया।

विज्ञापन


नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. नारायण प्रसाद ने बताया कि मुनव्वर राना किडनी के रोग से पीड़ित हैं। उनकी डायलिसिस होती रहती है। उन्हें दिल और फेफड़े से संबंधित समस्याएं हैं। इसके अलावा सीओपीडी से भी पीड़ित हैं। मौसम बिगड़ने पर उनकी तकलीफ बढ़ जाती है। इससे भी उनकी स्थिति थोड़ी गंभीर है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों की टीम उन पर नजर रखे है। उनकी बेटी ने इस बारे में जानकारी दी। बेटी सुमैय्या राणा ने लोगों से उनके पिता के लिए दुआ करने की गुजारिश की है। मालूम हो कि मुनव्वर राणा अपनी शायरियों की वजह से देश-दुनिया में मशहूर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed