{"_id":"5fa01ce15fa20b384b1011a4","slug":"poet-munawar-rana-says-pen-is-for-writing-truth-telling-truth-and-writing-the-truth-will-not-stop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुनव्वर राना बोले, कलम सच लिखने के लिए है पायजामे में नाड़ा डालने के लिए नहीं, हम जेल जाना पसंद करेंगे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनव्वर राना बोले, कलम सच लिखने के लिए है पायजामे में नाड़ा डालने के लिए नहीं, हम जेल जाना पसंद करेंगे...
Mon, 02 Nov 2020 08:21 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 02 Nov 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
शायर मुनव्वर राना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर शायर मुनव्वर राना ने फ्रांस में हुई हत्या पर दिए गए अपने बयान को लेकर दर्ज की गई एफआईआर पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राना ने कहा है कि हमारे पास जो कलम है वह सच लिखने के लिए है, पायजामे में नाड़ा डालने के लिए नहीं। इसके साथ ही उन्होंने साफतौर पर कहा कि हम जेल जाना और जेल में ही मरना पसंद करेंगे, लेकिन सच बोलना और सच लिखना नहीं छोड़ेंगे।
मुनव्वर राना
दरअसल शायर मुनव्वर राना ने अपने बयान में फ्रांस में पैगम्बर मोहम्मद का विवादित कार्टून बनाए जाने के बाद हाल ही में हुई हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का बचाव किया था। उन्होंने आरोपी के बचाव में तर्क देते हुए कहा था कि मजहब मां के जैसा है, अगर कोई आपकी मां का या मजहब का बुरा कार्टून बनाता है या गाली देता है तो वो गुस्से में इस तरह की घटना को अंजाम देने के लिए मजबूर हो जाता है।
मुनव्वर राना
उन्होंने यह भी कहा था कि मुसलमानों को चिढ़ाने के लिए विवादित कार्टून बनाया गया था। बता दें कि राना के इसी बयान को लेकर उनके खिलाफ
लखनऊ में हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अपने खिलाफ दर्ज हुई इस एफआईआर के बारे में बोलते हुए राना ने कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है, अगर मुझे पता होता तो मैं खुद थाने चला जाता।
लखनऊ में हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अपने खिलाफ दर्ज हुई इस एफआईआर के बारे में बोलते हुए राना ने कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है, अगर मुझे पता होता तो मैं खुद थाने चला जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनव्वर राना
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं मालूम था, अभी मुझे किसी ने बताया कि कोई दीपक पांडे नाम का दरोगा है, जिसने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि मैं किसी दीपक पांडे नाम के दरोगा को नहीं जानता। मुझे पता है यह हाईस्कूल फेल नकल करके पास होने वाला दरोगा है। मुनव्वर राना ने कहा कि हम अपने बयान पर कायम रहेंगे, हम जेल जाना पसंद करेंगे और जेल में ही मरना पसंद करेंगे। हम उन लोगों की तरह नहीं जो मुकदमे वापस करवाते फिरते हैं और सच बोलने से डरते हैं। उन्होंने कहा कि 70 साल से मैं सच के साथ हूं।
विज्ञापन
मुनव्वर राना
मौजूदा समय में देश में हालात ऐसा हो गए हैं कि मैं जो भी बयान देता हूं उसका विरोध शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि मैं उन शायरों में नहीं हूं जिनको सरकार से वजीफा या पैसा चाहिए होता है। हमारे पास जो कलम है वह सच लिखने के लिए है, पायजामे में नाड़ा डालने के लिए नहीं। जिस वक्त मैंने अवार्ड वापस किया था तब भी कई लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। मुझसे कहा गया था कि आप सुरक्षा ले लें। मैं 40 गाड़ियों के काफिले के साथ नहीं बल्कि अपनी कार में चलना पसंद करता हूं।