{"_id":"5a896dc64f1c1bfe7e8b6370","slug":"pnb-scam-mayawati-attack-on-modi-government-for-escape-of-nirav-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB Scam: क्या हुआ 'ना खाएंगे ना खाने देंगे' का वादा: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PNB Scam: क्या हुआ 'ना खाएंगे ना खाने देंगे' का वादा: मायावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 Feb 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब नेशनल बैंक में हुए हजारों करोड़ के घोटाले पर बसपा सुप्रीमो मायवती ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया। रविवार को जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की नाक के नीचे हजारों करोड़ का घोटाला हो गया और सरकार सोती रही।
विज्ञापन
बीजेपी सरकार की जनधन योजना पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि क्या यह योजना करोड़ों गरीब व मेहनतकश लोगों की गाढ़ी कमाई उद्योगपतियों को गबन करने के लिए जमा कराई गई थी? इतना ही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री के 'ना खायेंगे और ना खाने देंगे' के आश्ववासन पर भी पूछा कि क्या यही बीजेपी का गुड गवर्नेंस है?
विज्ञापन
सीबीआई रिपोर्ट का हवाला देते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि ज्यादातर घोटाला सत्र 2017-18 में हुआ है, ऐसे में क्या मोदी सरकार कोई जिम्मेदारी लेकर इसके मुख्य दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की हिम्मत रखती है? बैंकिंग व्यवस्था पर जनता का विश्ववास बहाल होने के लिए मायावती ने इस कार्रवाई को आवश्यक बताया।
विज्ञापन
ललित मोदी, विजय माल्या और अब नीरव मोदी के विदेश भाग जाने पर मायावती ने मोदी सरकार से पूछा है कि क्या अरबों-खबरों का घोटाला करके भाग जाने वालों को क्या सरकार का समर्थन इसलिए है, क्योंकि आप चुनाव जीत रहे हैं और जनता ने आपको चुना है।
मायावती ने इस मामले में केंद्र सरकार से तुरंत जिम्मेदारी तय करने के साथ दोषियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।