{"_id":"5a8964d04f1c1bb1208b9dc2","slug":"pnb-scam-ed-raid-in-up-geetanjali-show-rooms","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पहुंची PNB घोटाले की आंच, ईडी की जबरदस्त छापेमारी में 1.5 करोड़ के जेवर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पहुंची PNB घोटाले की आंच, ईडी की जबरदस्त छापेमारी में 1.5 करोड़ के जेवर जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 18 Feb 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
PNB Scam
पीएनबी महा घोटाले के आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के आधा दर्जन से अधिक शोरूम पर यूपी में छापेमारी की गई है। यह छापेमारी पांच शहरों में स्थित गीतांजलि के हजरतगंज, आशियाना, गोमतीनगर और भूतनाथ स्थित शोरूम पर की गई है।
विज्ञापन
इस दौरान लखनऊ स्थित चार शोरूम से 1.5 की कीमत के गहने सील किए गए हैं। सूत्रों की मानें तो मेहुल चौकसी की यूपी के कई शहरों में गीतांजलि नाम से फ्रेंचाइजी है।
विज्ञापन
इसमें शनिवार को लखनऊ के अलावा कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी और झांसी में आधा दर्जन से अधिक शो रूम पर प्रवर्तन निदेशालय छानबीन कर रहा है। बरामद किए गए गहनों और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
पांचों जिलों में मिलाकर कुल कितने की संपत्ति सील की गई है, इसका खुलासा प्रवर्तन निदेशालय ने अभी नहीं किया है। गीतांजलि का हर बड़े शहरों में कम से कम एक शोरूम है।
इन जिलों में कार्रवाई पूरी करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय अन्य जिलों में भी कार्रवाई कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि छापेमारी में कुछ अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं। ये दस्तावेज बिना रिकॉर्ड के बेचे गए गहनों से संबंधित बताए जा रहे हैं।