Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PMShri magazine will be published for schools, articles are sought

Lucknow News: पीएमश्री स्कूलों के लिए छपेगी पत्रिका, मांगे लेख

Mon, 23 Dec 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 23 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
PMShri magazine will be published for schools, articles are sought
रायबरेली। पीएमश्री योजना के तहत चयनित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए त्रैमासिक पत्रिका प्रकाशित होगी। पहला अंक दिसंबर महीने में प्रकाशित होना है, जिसके लिए प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसमें पीएमश्री विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से लेख और रचनाएं मांगी गई है। संपादक मंडल का गठन कराया जा रहा है। दो लाख रुपये से अधिक बजट स्वीकृत किया गया है, जिसे पत्रिका छपवाने में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन



त्रैमासिक पत्रिका प्रकाशन के संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा का पत्र आया है, जिसमें बताया गया कि पत्रिकाओं में लेख के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने विचारों को स्पष्ट एवं प्रभावी ढंग से व्यक्त करने का अवसर मिलता है। इसीलिए पीएमश्री योजना के तहत चयनित परिषदीय विद्यालयों में त्रैमासिक पत्रिका के प्रकाशन का निर्णय लिया गया है। यह पत्रिका जिला स्तर पर प्रकाशित होगी, जिसके लिए पांच सदस्यीय संपादक मंडल बनेगा।
विज्ञापन



जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) दीपक कुमार ने बताया कि संपादक मंडल में डायट प्राचार्य अध्यक्ष एवं डायट के भाषा प्रवक्ता सदस्य सचिव होंगे। साहित्यिक रुचि वाले एक खंड शिक्षा अधिकारी, पीएमश्री विद्यालयों से दो शिक्षक एवं एक एसआरजी बतौर सदस्य नामित किए जाएंगे। इसके अलावा पीएमश्री विद्यालयों से दो छात्र एवं दो छात्राएं विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। पत्रिका के लिए बजट स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए की अध्यक्षता में निविदा समिति बनाई जा रही है। पत्रिका 64 पेज की होगी। पीएमश्री विद्यालयों के बच्चों से लेख, कविता, कहानी, ड्राइंड आदि मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed