फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PMS doctors posted in trauma

ट्रामा में तैनात होंगे पीएमएस के डाक्टर

Mon, 22 Jul 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
PMS doctors posted in trauma
ट्रॉमा में तैनात होंगे पीएमएस के डॉक्टर
विज्ञापन

एक डॉक्टर मिला, तीन और आएंगे, देखेंगे कैजुअल्टी वार्ड की व्यवस्थाएं
ट्रॉमा सेंटर के कैजुअल्टी की व्यवस्थाएं प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग (पीएमएस) के चिकित्सक संभालेंगे। एक चिकित्सक मिल गया है, जबकि तीन अन्य के जल्द आने की संभावना है। ये डॉक्टर प्रतिनियुक्ति पर आ रहे हैं।
केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों की लगातार भीड़ बनी रहती है। ट्रॉमा केकैजुअल्टी में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज आते हैं। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों को संबंधित वार्ड में भेजा जाता है। बड़ी दुर्घटना होने पर एक साथ 20 से अधिक मरीज कैजुअल्टी में पहुंचते हैं। अभी तक यहां पीएमएस से सिर्फ एक मेडिकल ऑफिसर तैनात हैं। ऐसे में केजीएमयू प्रशासन ने चार चिकित्सकों की डिमांड की थी। शासन की ओर से उन्नाव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में कार्यरत डॉ. समीर कुमार को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया है। उन्हें एक वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। जरूरत पड़ने पर वित्त विभाग की सहमित से इसे दो वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकेगा। इस संबंध में चिकित्सा अनुभाग के विशेष सचिव ने केजीएमयू कुलसचिव को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन

18 कैजुअल्टी अफसर नियुक्त करने का है प्रस्ताव
केजीएमयू प्रशासन ने ट्रामा सेंटर में 12 कैजुअल्टी मेडिकल अफसर और छह कैजुअल्टी डेंटल अफसर नियुक्त करने का प्रस्ताव तैयार किया है। एक जुलाई को हुई कार्यपरिषद की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित हो चुका है। इसे शासन को भेजा गया है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद नियुक्ति की जाएगी। केजीएमयू अपने स्तर पर कैजुअल्टी अफसरों की नियुक्ति कर लेगा तो उसे पीएमएस संवर्ग के मेडिकल अफसरों की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed