{"_id":"65d61d7f46a5c121810f215c","slug":"pm-narendra-modi-will-inaugrate-the-raebareli-aiims-on-25-february-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: रायबरेली एम्स का लोकार्पण 25 फरवरी को करेंगे प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: रायबरेली एम्स का लोकार्पण 25 फरवरी को करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
Thu, 22 Feb 2024 01:23 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:23 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायबरेली एम्स का लोकार्पण और प्रदेश के 15 जिलों के क्रिटिकल केयर ब्लाॅक का शिलान्यास 25 फरवरी को करेंगे। लोकार्पण व शिलान्यास गुजरात से होगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter
विस्तार
रायबरेली एम्स का लोकार्पण एवं प्रदेश के 15 जिलों में बने क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास 25 फरवरी को होगा। लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से करेंगे। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डाॅ. पिंकी जोएल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश में 15 क्रिटिकल केयर ब्लॉक बन रहे हैं। इसके तहत आजमगढ़, जालौन, फतेहपुर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, अमेठी में 50-50 बेड और जीबी नगर, अलीगढ़, जौनपुर, गाजियाबाद, रायबरेली, बलरामपुर, बांदा, प्रयागराज, मऊ में 100-100 बेड का अस्पताल बन रहा है।
विज्ञापन
इन अस्पतालों में सभी बेड क्रिटिकल केयर के होंगे। करीब 10 अस्पतालों का कार्य शुरू होने वाला हैं। पांच में टेंडर प्रक्रिया चल रही है। यह सभी परियोजनाएं करीब 543 करोड़ की हैं।
विज्ञापन