{"_id":"6635309d8b99f798c70eb0a3","slug":"pm-narendra-modi-will-campaign-in-up-for-next-two-days-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections : आज और कल यूपी को मथेंगे प्रधानमंत्री मोदी, सात लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections : आज और कल यूपी को मथेंगे प्रधानमंत्री मोदी, सात लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार
Sat, 04 May 2024 05:13 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 May 2024 05:13 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दो दिनों तक यूपी में चौथे व पांचवे चरण के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार कर माहौल बनाएंगे। प्रधानमंत्री शनिवार को कानपुर और अकबरपुर लोकसभा सीट पर चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : x/BJP4India
विस्तार
तीन चरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चौथे और पांचवें चरण की लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का प्रचार कर माहौल गरमाएंगे। फिलहाल प्रधानमंत्री 2 दिनों तक लगातार यूपी में सात लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री शनिवार में कानपुर और अकबर पुर लोकसभा सीट पर चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश मुख्यालय की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री शनिवार को सबसे अकबरपुर लोकसभा के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित गुमटी नंबर 5 के पास गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे, इसके बाद वहीं से खोया मंडी तिराहा कालपी रोड तक रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री रविवार को भी यूपी के चुनावी दौरे पर इटावा पहुंचेंगे। यहां पर भरथना विधानसभा क्षेत्र में इटावा, कन्नौज और मैनपुरी लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के लिए जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद प्रधानमंत्री धौरहरा, सीतापुर और खीरी लोकसभा सीट के लिए हरगांव विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। यहां की सभा करने के बाद प्रधानमंत्री शाम को अयोध्या पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री वहां श्रीरामलाला का दर्शन करेंगे। इसके बाद सुग्रीव किला से लता मंगेशकर चौक तक रोड शो करके माहौल बनाएंगे।