फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi to address a rally in Bahraich.

बहराइच में रैली को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, विरोध की आशंका

Sun, 11 Dec 2016 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Dec 2016 02:31 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi to address a rally in Bahraich.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बहराइच में सूबे में भाजपा की पांचवीं परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी ने सभी तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया है। भाजपा नेताओं व संगठन को पीएम की इस रैली से बड़ी उम्मीदें हैं।

विज्ञापन


मोदी लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के पीएम प्रत्याशी के रूप में बहराइच गए थे। इसके बाद यह उनकी पहली बहराइच यात्रा है। इस रैली को कामयाब बनाने के लिए पूरा भाजपा संगठन अवध क्षेत्र में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


मोदी बहराइच के पहले गाजीपुर, आगरा, कुशीनगर, मुरादाबाद में परिवर्तन रैलियों को संबोधित कर चुके हैं। नोटबंदी के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में नई करेंसी का गंभीर संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते पार्टी को लोगों का अभी तक मिल रहे समर्थन के विरोध में बदलने की आशंका सताने लगी है। भविष्य के हसीन सपने दिखाने के बावजूद भाजपा नेता लोगों को संतुष्ट नहीं कर पा रहे हैं।

लोगों को इंतजार, ...आखिर क्या कहते हैं मोदी

PM Narendra Modi to address a rally in Bahraich.

इस बीच, बहराइच आ रहे मोदी पर लोगों की नजर होगी। वे जानना चाहेंगे पीएम उनको संतुष्ट करने के लिए आखिर क्या कहते हैं? दूसरा, अवध क्षेत्र पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए बंजर साबित हुआ था।

यहां भाजपा को चुनिंदा सीटों पर ही कामयाबी हासिल हुई थी। अगले विधानसभा चुनाव से पहले मोदी की इस यात्रा से भाजपा को काफी आसरा है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा है कि अन्य परिवर्तन रैलियों की तरह बहराइच रैली भी ऐतिहासिक साबित होगी। रैली में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य समेत कई वरिष्ठ नेता भी प्रधानमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed