फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi talks to Reena Chaurasia of Lucknow.

UP BJP: पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया, समान नागरिक संहिता पर कैसे समझाएं मुसलमानों को

Tue, 27 Jun 2023 02:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Jun 2023 02:03 PM IST
सार

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोट बैंक का भूखा विपक्ष समान नागरिक संहिता पर मुसलमानों को भ्रमित कर रहा है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi talks to Reena Chaurasia of Lucknow.
रीना चौधरी ने पीएम मोदी ने पूछा सवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोट बैंक की भूखी पार्टियां समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर मुसलमानों में भ्रम फैला रही हैं। सुप्रीम कोर्ट कहता है कि यूसीसी लागू करो लेकिन वोट बैंक के भूखे ये लोग नहीं चाहते हैं। इसके नाम पर लोगों को भड़काने का काम किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अगर एक परिवार में सदस्यों के लिए अलग-अलग व्यवस्था हो तो परिवार नहीं चल सकता। ऐसे ही एक देश में लोगों के लिए अलग-अलग कानून कैसे हो सकता है? उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुसलमानों के पास तथ्यों के साथ जाने और उन्हें समझाने की अपील की है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने लखनऊ की रीना चौधरी से बात की। जिसमें रीना ने पीएम मोदी से सवाल पूछा कि समान नागरिक संहिता को लेकर विपक्षी दल मुस्लिम समुदाय को भ्रमित कर रहे हैं। हम मुस्लिम समुदाय को कैसे समझाएं? इस पर पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को जवाब दिया और कहा कि तथ्यों के आधार पर बात करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जल, थल और नभ तीनों ओर से सुरक्षित होगा राममंदिर, सुरक्षा प्लान पर खर्च होंगे 38 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में पूर्णकालिक डीजीपी के लिए फिर से भेजा जाएगा प्रस्ताव, अभी तक तीन कार्यवाहक डीजीपी बने


'तीन तलाक के नाम पर मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा था'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इसी तरह तीन तलाक को भी खत्म नहीं किया गया था। मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय किया जा रहा था। इससे मुस्लिम परिवार पूरे तबाह हो जाते हैं लेकिन वोट बैंक के लिए न्याय नहीं किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहुल देश भी तीन तलाक लागू नहीं करते हैं। मुस्लिम बहुल देशों में भी तीन तलाक बंद कर दिया गया है।

'वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने पसमांदा मुसलमानों के साथ अन्याय किया'
पीएम मोदी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति करने वालों ने पसमांदा मुसलमानों के साथ अन्याय तो किया ही है उनका शोषण भी किया है। पसमांदा मुसलमानों को बराबरी का हक नहीं मिलता है। उन्हें नीचा समझा जाता है। यही कारण है कि ये समाज अभी भी बहुत पिछड़ा हुआ है। भाजपा देश के हर नागरिक के विकास के लिए सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed