फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A proposal will be send for full time DGP in Uttar Pradesh.

UP News: यूपी में पूर्णकालिक डीजीपी के लिए फिर से भेजा जाएगा प्रस्ताव, अभी तक तीन कार्यवाहक डीजीपी बने

Tue, 27 Jun 2023 09:20 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 27 Jun 2023 09:20 AM IST
सार

जुलाई में प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर वर्तमान डीजीपी को सेवा विस्तार मिल सकता है। प्रदेश में अब तक तीन कार्यवाहक डीजीपी बनाए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
A proposal will be send for full time DGP in Uttar Pradesh.
यूपी के वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में पूर्णकालिक डीजीपी के चयन का प्रस्ताव जल्द संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) को भेजने की तैयारी है। बीते करीब एक साल से आयोग को प्रस्ताव भेजने में तमाम पेचीदगियों के बीच नए सिरे से कवायद शुरू की गई है। गृह विभाग के सूत्रों की मानें तो प्रस्ताव तैयार हो चुका है। उच्च स्तर से अनुमति मिलते ही आयोग भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के प्रस्ताव से यदि आयोग सहमत हो जाता है तो वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार को जनवरी के बाद सेवा विस्तार मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। दरअसल पिछले साल डीजीपी मुकुल गोयल को हटाने के बाद राज्य सरकार ने आयोग को नए डीजीपी का चयन करने का प्रस्ताव भेजा था। पर, आयोग ने मुकुल गोयल को हटाने की वजह पूछने के साथ प्रस्ताव लौटा दिया था। इसके बाद सितंबर में इसकी दोबारा कवायद की गई लेकिन आयोग ने इसे खारिज कर दिया।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - आज से तीन दिन ज्यादातर इलाकों में छिटपुट बारिश, 29 के बाद फिर झमाझम बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पीएम मोदी का मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम आज, लखनऊ की रीना चौरिसया से भी संवाद करेंगे प्रधानमंत्री


इस बीच प्रदेश में तीन बार कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए। हालिया कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार का कार्यकाल आगामी जनवरी तक होने की वजह से दोबारा प्रस्ताव भेजने की कवायद की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed