फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi schedule for 5 May.

UP: 5 मई को सीतापुर आएंगे पीएम मोदी, शाम को अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद करेंगे रोड शो

Fri, 03 May 2024 09:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 03 May 2024 09:32 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 5 मई का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। वह दिन में सीतापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम को अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के बाद रोड शो निकालेंगे।

विज्ञापन
PM Narendra Modi schedule for 5 May.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित 5 मई की जनसभा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से दोपहर 12.50 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से आगरा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

विज्ञापन


वहां से दोपहर 1.40 बजे एमआई- 17 हेलीकॉप्टर से उड़कर दोपहर 2.35 बजे इटावा जनपद के ढाकपुरा हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां जनसभा को संबोधित करने के बाद 3.30 बजे हरगांव के लिए रवाना होंगे। उनका हेलीकॉप्टर जनसभा स्थल के पास शाम 4.35 बजे उतरेगा। वह हेलीपैड से हरगांव चीनी मिल की लैगून फील्ड में बने मुख्य मंच तक अपनी फ्लीट से सड़क मार्ग से 4.45 बजे पहुंचेंगे।
विज्ञापन


पीएम मोदी शाम 4.45 बजे से 5.25 बजे तक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह शाम 5.30 बजे हेलीपैड से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। वह शाम 6.40 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। जहां वह रामलला के दर्शन पूजन संग रोड शो करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed