फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi's Lucknow rally may be cancelled because of corona infection.

कोरोना का प्रकोप: लखनऊ में नहीं होगी पीएम मोदी की रैली, सपा ने रथ यात्रा, आप और कांग्रेस ने रैलियां रोकीं, योगी का नोएडा कार्यक्रम भी रद्द

Thu, 06 Jan 2022 08:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Jan 2022 08:10 PM IST
सार

भाजपा ने नौ जनवरी को लखनऊ में पहली चुनावी रैली की तैयारी शुरू की थी। रैली में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से ढाई हजार और कुल दस लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य था। मौसम विभाग की ओर जारी पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में 7-8 जनवरी को भारी बरसात और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi's Lucknow rally may be cancelled because of corona infection.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राजधानी के रमा बाई आंबेडकर मैदान में 9 जनवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली स्थगित की गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बृहस्पतिवार को नोएडा में प्रस्तावित कार्यक्रम भी रद्द हो गया है। सपा ने भी अपनी रक्ष यात्रा तो कांग्रेस ने सभी रैलियां रद्द कर दीं हैं। 

विज्ञापन


 वहीं, संक्रमण के खतरों के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने मंथन शुरू कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि चुनावों की तारीख के एलान के साथ निर्वाचन आयोग बड़ी चुनावी रैलियों और रोड शो पर रोक लगा सकाता है। इसी तरह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या, गोंडा, बस्ती का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। अब यहां सात से नौ जनवरी के बीच समाजवादी विजय रथयात्रा नहीं निकाली जाएगी। हालांकि अखिलेश बिना लाव-लश्कर गोंडा व अयोध्या में जा सकते हैं। 
विज्ञापन


मोदी की लखनऊ के प्रस्तावित रैली को लेकर भाजपा के सूत्रों के बताया कि प्रदेश में बढ़ते संक्रमण और राजधानी में 7-8 जनवरी को मौसम खराब रहने की पूर्वानुमान के चलते इसे स्थगित करने का निर्णय किया है। चुनाव घोषणा के करीब प्रस्तावित इस रैली को लेकर पार्टी ने काफी तैयारी कर रखी थी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से ढाई हजार और कुल दस लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य था। वहीं माना जा रहा है कि नोएडा में एक हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज होने के कारण योगी का कार्यक्रम रद्द हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आप ने स्थगित की सभी सभाएं व रैलियां
प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी की सभी प्रस्तावित रैली व सभाओं को स्थगित कर दिया है। 8 जनवरी को वाराणसी, 9 जनवरी को गाजियाबाद के साहिबाबाद और 10 जनवरी को नोएडा में अरविंद केजरीवाल की रोजगार गारंटी सभा होनी थी, जो अब नहीं होगी। यह जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि सिर्फ वाराणसी में 8 जनवरी को होने वाली सभा को केजरीवाल वर्चुअली संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed