फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Narendra Modi praises the plantation drive of CM Yogi Adityanath.

मन की बात: पीएम मोदी ने पौधरोपण अभियान की खुलकर की तारीफ, मुख्यमंत्री योगी ने जताया आभार

Sun, 30 Jul 2023 08:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Jul 2023 08:35 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के पौधरोपण अभियान को जनजागरण का बड़ा उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि यह जनजागरण का बड़ा उदाहरण है। सीएम योगी ने प्रशंसा के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है।

विज्ञापन
PM Narendra Modi praises the plantation drive of CM Yogi Adityanath.
मन की बात कार्यक्रम सुनते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीते 22 जुलाई को प्रदेश में हुए रिकॉर्ड 30.21 करोड़ पौधरोपण अभियान की सराहना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की है। उन्होंने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में पौधरोपण अभियान की चर्चा करते हुए इसे जनभागीदारी और जनजागरण का बड़ा उदाहरण बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लाइव सुना। प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी में एक दिन में 30 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। इस अभियान की शुरुआत राज्य सरकार ने की और उसे वहां के लोगों ने पूरा किया। हम सभी को पेड़ लगाने और पानी बचाने के प्रयासों का हिस्सा बनना चाहिए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जताया आभार 
प्रधानमंत्री की ओर से पौधरोपण अभियान की प्रशंसा किये जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आभार प्रकट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा कि प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से यहां पौधरोपण 'जन-आंदोलन' का रूप ले चुका है। हम सभी हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण हेतु भरपूर प्रयास कर रहे हैं। उसी क्रम में 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी 5 करोड़ पौधरोपण के लिए संकल्पित हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फूलपुर या मिर्जापुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे नीतीश! किरणमय नंदा के लिए पश्चिम बंगाल में टिकट मांगेगी सपा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बीजेपी ने फेटे चुनावी पत्ते: बढ़ी वैश्य समाज की हिस्सेदारी, दलित-जाट टीम से हुए बाहर, पसमांदा पर लगाया दांव


पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी लकीर है योगी का पौधरोपण अभियान
बता दें कि योगी सरकार ने बीते 6 साल में यूपी में 136 करोड़ पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बड़ी लकीर खींच दी है। सरकार अगले पांच साल में 175 करोड़ पौधे रोपने के मिशन में जुटी हुई है। इस वर्ष भी सरकार का लक्ष्य 35 करोड़ पौधे रोपने का है। इसमें से 30.21 करोड़ पौधे 22 जुलाई को रोपे गये हैं। वहीं 15 अगस्त को 5 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। खास बात ये है कि प्रदेश के सबसे शुष्क क्षेत्र बुंदेलखंड के सात जिलों में तकरीबन पांच करोड़ पौधे रोपे गये हैं। 

काशी में बढ़े पर्यटक, पीएम बोले- लाखों गरीबों को मिला रोजगार 
वहीं प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों में बढ़े तीर्थाटन के भाव को भी सराहा। उन्होंने विशेष रूप से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का उल्लेख करते हुए कहा कि आज काशी में एक साल में 10 करोड़ लोग काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आ रहे हैं। इसके अलावा मथुरा, अयोध्या में भी तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी है। इससे लाखों गरीब लोगों के लिए रोजगार के नये अवसर उपलब्ध हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed