{"_id":"5dfde6038ebc3e882254bd92","slug":"pm-modi-will-be-in-lucknow-on-25-december-will-give-gifts-on-atal-jayanti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसंबर को लखनऊ में, अटल जयंती पर देंगे सौगातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसंबर को लखनऊ में, अटल जयंती पर देंगे सौगातें
Sat, 21 Dec 2019 02:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Dec 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर लोक भवन में 25 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम में अटल जी के साथ काम कर चुके पुराने लोगों को खास तौर पर आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ-साथ उनके नाम पर स्थापित होने वाले चिकित्सा विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
पीएम मोदी को प्रस्तावित चिकित्सा विवि का मॉडल भी दिखाया जाएगा। मोदी अपराह्न तीन बजे राजधानी पहुंचेंगे और करीब सवा चार बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर शासन के आला अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के 25 दिसंबर के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक भवन में पीएम की मौजूदगी में होने वाले समारोह में आमंत्रित किए जाने वालों की सूची तैयार कर ली जाए।
मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम कर चुके पुराने नेताओं को खास तौर पर आमंत्रित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि समारोह में कोई अवांछनीय तत्व न पहुंचने पाए। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि सीजी सिटी में स्थापित होने वाले अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि के शिलान्यास समारोह का सजीव प्रसारण प्रदेश के सभी 18 मेडिकल कॉलेजों में कराने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियां समय से पूरी करने को कहा है।