{"_id":"5b33e8404f1c1bf76e8ba76c","slug":"pm-modi-video-conferencing-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी बोले, संकट किसी पर भी आ सकता है इसलिए भविष्य की चिंता करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी बोले, संकट किसी पर भी आ सकता है इसलिए भविष्य की चिंता करें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सरकार की सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया। कलेक्ट्रेट के वीसी सभागार में प्रधानमंत्री से संवाद करने के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए 12 लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने देश के कई जिलों के लोगों से संवाद किया। हालांकि उन्होंने सीतापुर के किसी भी लाभार्थी से संवाद नहीं किया। लेकिन पीएम की ओर से दी जाने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां पाकर सभी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
वीसी में प्रधानमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जीवन अनिश्चितता से भरा है। कोई नहीं जानता कि कल क्या होने वाला है। आने वाला संकट अमीर और गरीब का भेद कर नहीं आता है। वह किसी पर कभी भी आ सकता है। इसलिए हम सबको भविष्य की चिंता करते हुए बीमा के प्रति जागरूक होना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के प्रति संवेदनशील, गरीबों के कल्याण को समर्पित और कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने को प्रतिबद्ध है। इसी को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा योजना जैसी सुरक्षा योजनाएं शुरू की गई हैं।
मोदी ने कहा कि किसी व्यक्ति के चले जाने के बाद उसके परिवार को मुश्किल घड़ी में आर्थिक संबल मिले यह बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत 330 रुपये में दो लाख रुपए का बीमा कवर उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना को अब तक लगभग साढ़े पांच करोड़ लोगों ने अपनाया है।