फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM modi speech in BBAU lucknow

लखनऊ: PM का विरोध, लगे नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे

Fri, 22 Jan 2016 07:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Jan 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
PM modi speech in BBAU lucknow
पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने किया। इस दौरान गवर्नर राम नाईक और मुख्य सचिव भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में साढ़े चार घंटे रहेंगे।
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के मुताबिक पीएम हेलीकॉप्टर से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विवि (बीबीएयू) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे। यहां गृहमंत्री राजनाथ सिंह के उद्बोधन के बाद जैसे ही पीएम मोदी डायस पर बोलने के लिए पहुंचे, छात्रों के कुछ गुटों ने उनके दौरे का विरोध किया। स्टूडेंट गैलरी में बैठे करीब एक दर्जन छात्रों ने उनके विरोध में नारे लगाए जिससे कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


बीबीएयू के दीक्षांत समारोह में पीएम के साथ गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद हैं। अंबेडकर विवि में पीएम नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ। कार्यक्रम में करीब 800 स्टूडेंट्स मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री के साथ राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री पारसनाथ यादव हैं।

प्रधानमंत्री के दौरे के लिए शासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्य सचिव आलोक रंजन ने बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव गृह व डीजीपी से बातचीत करके सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।

राजधानी लखनऊ में प्रधानमंत्री मोदी के तीन कार्यक्रम हैं। इनमें से दो में वे हेलीकॉप्टर से जाएंगे। उनकी सुरक्षा में 10 एसपी, 18 एएसपी, 19 डीएसपी, 95 सब इंस्पेक्टर, 46 महिला सब इंस्पेक्टर और 845 सिपाहियों के अलावा 400 से ज्यादा यातायातकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए हैं।

वाराणसी में सुबह दी महामना एक्सप्रेस की सौगात

PM modi speech in BBAU lucknow

वाराणसी में पीएम मोदी ने डीरेका में 'स्वावलंबन' नामक एक कार्यक्रम में महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी द‌िखाई और द‌िव्यांगों को उपकरण बांटे।

मोदी ने डीरेका मैदान से वाराणसी के लोगों को महामना एक्‍सप्रेस का तोहफा दिया। ये ट्रेन वाराणसी से दिल्‍ली तक चलेगी। इस दौरान रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा भी वहां मौजूद थे। पीएम मोदी ने यहां दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए।

आज सुबह प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 22 दिव्‍यांग बच्‍चे घायल हो गए थे। पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया और कहा, सरकार उन बच्चों के इलाज व्यवस्था करेगी।

उन्होंने कहा, दिव्यांगों के प्रति लोगों की सोच बदलना चाहता हूं। पीएम मोदी ने जापान के पीएम को काशी की तारीफ करने के लिए धन्यवाद दिया है। पीएम मोदी ने कहा, हम विकास को गरीबों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरे ऊपर लगातार हमले चलते रहते हैं लेकिन मेरा काम है लोगों की मदद करना, गरीबों के लिए काम करना तो मैं आलोचना से विचलित नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed