{"_id":"5f2a85e08ebc3e3cf8721b0a","slug":"pm-modi-presented-kumbh-kalash-to-ramlala-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने रामलला को दी एक खास भेंट, पहले कार में ही भूल गए फिर वापस आकर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने रामलला को दी एक खास भेंट, पहले कार में ही भूल गए फिर वापस आकर ले गए
Wed, 05 Aug 2020 03:41 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 05 Aug 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
भूमिपूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को भूमिपूजन व शिलान्यास किया। इसके साथ ही अब राम मंदिर का सपना आकार लेने लगेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद भी भूमिपूजन में रामलला को एक खास भेंट दी।
विज्ञापन
वह दिल्ली से रामलला को भेंट करने के लिए एक कुंभ कलश लेकर आए थे। हालांकि, जब वह भूमिपूजन स्थल की तरफ बढ़े तो कुंभ कलश कार में ही भूल गए। जब उन्हें याद आया तो वह वापस आए और कुंभ कलश ले लिया। उन्होंने भूमिपूजन में रामलला को यही कुंभ कलश भेंट किया।
विज्ञापन
भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे। सभी ने एक-एक सोने का सिक्का राम मंदिर की नींव में डाला।
विज्ञापन
भूमि पूजन करवाने वाले आचार्य दुर्गा गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई। उन्हें पूजा विधियों की पूरी जानकारी थी इसलिए इशारा करने पर ही वह समझ जाते थे। वो बहुत सौभाग्यशाली हैं जो उन्हें इस अवसर का साक्षी बनने का मौका मिला।
बता दें कि यह पहला मौका है जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में अयोध्या पहुंचे हैं। इसके पहले वह 28 साल पहले 1992 में अयोध्या पहुंचे थे। बताया जाता है कि उन्होंने वहीं कहा था कि अगली बार तब आऊंगा जब राममंदिर बनने वाला होगा।