फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pm modi may talk with vaccine benifitors

टीका लगवाने वालों से बात कर सकते हैं पीएम मोदी

Thu, 14 Jan 2021 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
pm modi may talk with vaccine benifitors
टीका लगवाने वालों से बात कर सकते हैं पीएम मोदी
विज्ञापन

लखनऊ। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार शाम केजीएमयू पहुंच कर टीकाकरण की तैयारियों का जायजा लिया। 16 जनवरी को प्रधानमंत्री टीकाकरण कराने वाले पहले लाभार्थी से बातचीत कर सकते हैं। साथ ही दो विशेषज्ञों से भी बातचीत की संभावना है। हालांकि अभी इनके नाम तय नहीं हैं।

केजीएमयू पहुंचे चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने केजीएमयू के अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी स्थितियों की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि 34 बूथ तैयार हैं, लेकिन पहले दिन एक ही बूथ पर टीकाकरण होगा। राजधानी के 16 केंद्रों से संवाद के दौरान केजीएमयू में 2 वे रहेगा। ऐसे में संभव है कि प्रधानमंत्री किसी लाभार्थी से बात करें। ऐसे में कलाम सेंटर से बातचीत की व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कलाम सेंटर जाकर व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि 3 ट्रायल के दौरान जो भी समस्याएं मिली हैं, उन पर विशेष फोकस रहे, ताकि उनकी पुनरावृत्ति न होने पाए। कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. बिपिन पुरी ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई हैं। केजीएमयू से टू वे रहेगा। ऐसे में जरूरत पड़ी तो लाभार्थी से बातचीत कराई जा सकेगी। लाभार्थी का चयन एप से होना है। इसलिए अभी इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed