फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PM Modi laid the foundation for Maharaja Suhaildev memorial in Bahraich.

महाराजा सुहेलदेव स्मारक का शिलान्यास, देश का इतिहास वो नहीं जो गुलामी की मानसिकता रखने वालों ने लिखा : मोदी

Tue, 16 Feb 2021 11:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
PM Modi laid the foundation for Maharaja Suhaildev memorial in Bahraich.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया। - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश का इतिहास वो नहीं है जो भारत को गुलाम बनाने वाले और गुलामी की मानसिकता रखने वालों ने लिखा है। इतिहास वो है जो लोककथाओं के माध्यम से एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जाता है। अपने पराक्रम से मातृ भूमि का मान बढ़ाने वाले कई राष्ट्र नायकों को इतिहास से दरकिनार करने वालों को आड़े हाथ लेते हुए पीएम ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव को इतिहास में वो स्थान नहीं मिला जिसके वो हकदार थे।
विज्ञापन


बहराइच में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी ने सुहेलदेव के स्मारक का वर्चुअल शिलान्यास करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस और डॉ. भीमराव आंबेडकर को भी ऐसे ही लोगों ने उचित सम्मान नहीं दिया। इतिहास लिखने वालों ने हमारे राष्ट्र नायकों के साथ जो अन्याय किया आज का भारत उसे सुधार रहा है। बीते कुछ वर्षों से देश भर में इतिहास, आस्था, अध्यात्म, संस्कृति से जुड़े जितने भी स्मारकों का निर्माण किया जा रहा है, उनका बहुत बड़ा लक्ष्य पर्यटन को बढ़ावा देने का भी है। यूपी पर्यटन व तीर्थाटन दोनों के मामले में समृद्ध है। यहां इसके विस्तार की क्षमताएं भी अपार हैं ।
विज्ञापन


सीएम योगी की तारीफ
मोदी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में यूपी में जो प्रयास हुए हैं उनका असर नजर आने लगा है। बेहतर प्रबंधन व सीएम योगी के कुशल नेतृत्व ने कोरोना को फैलने से रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों में भ्रम फैला रहे कुछ लोग
पीएम ने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर कुछ लोग किसानों में भ्रम फैला रहे हैं। जिन्होंने किसानों की जमीन छीनीं वो नहीं चाहते कि उनकी आय बढ़े और आत्म निर्भर बनें।

महाराजा सुहेलदेव ने मुगल आक्रांताओं का किया था मुकाबला : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को स्मारक के शिलान्यास कार्यक्रम में महाराजा सुहेलदेव की वीरता और पराक्रम पर चर्चा करते हुए मुगल आक्रांताओं से युद्ध में उनके बलिदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने पूजन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से स्मारक का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया गया।

11वीं शताब्दी के प्रतापी शासक व पराक्रमी योद्धा महाराजा सुहेलदेव के जयंती समारोह पर चित्तौरा स्थित उनके स्मारक एवं चित्तौरा झील के विकास की योजना के शिलान्यास एवं महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के लोकार्पण के लिए आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बहराइच पहुंचे। उन्होंने सर्वप्रथम महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने सुहेलदेव को राष्ट्र नायक के साथ धर्मरक्षक भी बताया। कहा, लगभग एक हजार वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांत से इस धरती को सुरक्षित करने के लिए अपने शौर्य व पराक्रम का प्रदर्शन करने वाले सुहेलदेव की आज जयंती है।

आज से करीब 4 वर्ष पहले बहराइच में इस क्षेत्र की आरोग्यता के लिए पीएम मोदी द्वारा एक मेडिकल कॉलेज दिया गया था। इसका नाम महाराज सुहेलदेव पर ही रखा है और पीएम मोदी इसका उद्घाटन भी कर रहे हैं। इसके बाद राज्य ललित कला अकादमी द्वारा नगर पालिका परिसर में आयोजित तीन दिवसीय चित्रकार शिविर में महाराजा सुहेलदेव की जीवनगाथा, शौर्य एवं राष्ट्रीयता विषय पर बनाए गए चित्रों, एक जनपद एक उत्पाद, बच्चों की पेंटिंग, पर्यटन, इंडियन पोस्टल व महाराजा सुहेलदेव स्थल के विकास के मॉडल पर लगाई गई प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्मारक स्थल में मौलश्री पौध का रोपण कर राम मंदिर की थीम पर बनाई गई आकर्षक रंगोली भी देखी।

सीएम योगी ने कहा कि आज का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि 1012 वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांताओं से धर्म की रक्षा करने वाले शूरवीर महाराजा सुहेलदेव के स्मारक का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चार वर्ष पूर्व बने मेडिकल कॉलेज का नाम भी महाराजा सुहेलदेव को समर्पित किया गया है। साथ ही इस क्षेत्र के महर्षि बालार्क के नाम पर बहराइच जिला चिकित्सालय का भी नामकरण किया गया है।, धर्मार्थ कार्य व संस्कृति राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सांसद अक्षयबर लाल गोंड, राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, विधायक घोसी विजय राजभर, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed