{"_id":"62630cc64e626f2508188b8e","slug":"plots-will-be-available-on-diwali-lucknow-news-lko6273636122","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर मोहान रोड योजना में खरीदिए भूखंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर मोहान रोड योजना में खरीदिए भूखंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलडीए अपनी मोेहान रोड योजना के पहले भाग में दीपावली से भूखंड बेचेगा। इसके लिए एलडीए वीसी अक्षय त्रिपाठी ने प्राधिकरण के अधिकारियों और निजी कंपनी ओमेक्स के प्रतिनिधियों संग शुक्रवार को बैठक कर कार्ययोजना तय की। ओमेक्स योजना में कलियाखेेड़ा गांव की जमीनों पर विकास कार्य शुरू करेगा। वहीं एलडीए मौदा होते हुए आउटर रिंगरोड को टाउनशिप से लिंक करने के लिए महायोजना सड़क और 220 केवी के विद्युत उपकेंद्र पर काम पूरा कराएगा। विद्युत उपकेंद्र के लिए 10 एकड़ जमीन भी एलडीए ने चिह्नित कर ली है।
वीसी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि योजना में प्राथमिकता पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। आउटर रिंगरोड लिंक के लिए बन रही महायोजना सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए एक प्रस्ताव ओमेक्स ने अपने खर्च पर दिया है। इसे बढ़ाकर 60 मीटर तक किया जा सकता है। इससे अधिक की संभावना पर खुद निजी कंपनी काम करेगी। एलडीए के अनुबंध में केवल 45 मीटर चौड़ी सड़क ही है। इसके लिए ही जमीन का अधिग्रहण और सड़क निर्माण किया जाएगा। योजना पर काम तेज हो। इसके लिए एक प्रोेजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट (पीआईयू) भी एलडीए परिसर में काम करेगी। इसके लिए कार्यालय भी अलग से तैयार होगा। इसमें एलडीए और ओमेक्स की विशेषज्ञ टीम काम करेगी। मोहान रोड योजना ग्राम प्यारेपुर एवं कलिया खेड़ा की 668 एकड़ अर्जित भूमि पर बनेगी। इसमें ग्राम समाज की 115 एकड़ भूमि का पुनर्र्गहण किया जाएगा। यह जमीन कंपनी एक जगह संकलित करके देगी।
जमीनों पर कब्जा लेना शुरू करेगा एलडीए
एलडीए के अधिशासी अभियंता संजीव गुप्ता ने बताया कि वीसी के निर्देश के बाद अब जमीनों पर भौतिक कब्जा लेने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। सबसे पहले कलियाखेड़ा में इसके लिए प्रयास होगा। जमीन पर कब्जा लेकर तुरंत विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। जमीनों पर कब्जा लेने में दिक्कत नहीं आए। इसके लिए एक पुलिस चौकी भी वहां बनेगी।
विज्ञापन
10 साल में बननी है पूरी योजना
मोहान रोड योजना में विकास कार्य ओमेक्स को 10 साल में खत्म करने हैं। इसके लिए अनुबंध भी ओमेक्स के साथ एलडीए ने किया है। इससे अधिक समय लगने पर ओमेक्स पर जुर्माना लगाने का नियम भी अनुबंध में शामिल है। विद्युुत उपकेंद्र 40 हजार वर्गमी जगह पर बनेगा। इसके लिए एलडीए लागत का आकलन करने के लिए प्रस्ताव लेसा को तुरंत भेजेगा। सचिव पवन कुमार गंगवार ने प्रभारी अधिकारी अर्जन को आदेश दिया है कि वह पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, वन विभाग आदि की संपत्तियों के लिए भी समन्वय कर लें, जिससे इन संपत्तियों का भी मूल्यांकन किया जा सके।