फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   plot registry in lda

जल्दी करें, अगले तीन दिनों तक होगी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री

Fri, 27 Dec 2013 10:50 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Dec 2013 10:50 AM IST
विज्ञापन
plot registry in lda

एलडीए के तीन दिवसीय रजिस्ट्री शिविर में गुरुवार को पहले दिन भारी

विज्ञापन
भीड़ उमड़ी।

इसके कारण शिविर में भारी अव्यवस्था रही। एलडीए प्रशासन की ओर से जिस हाल में शिविर लगाया गया था, उसकी क्षमता 60-70 लोगों से अधिक नहीं है, लेकिन रजिस्ट्री कराने के लिए पांच गुना अधिक लोग जमा थे।

इससे लोगों को एक सीट से दूसरी सीट तक चंद कदम जाने में धक्का-मुक्की करनी पड़ रही थी।

वहीं पैसे के लालच में कुछ कर्मचारियों द्वारा काउंटर के सामने खड़े लोगों का काम पहले करने की बजाय बैक डोर से काउंटर के अंदर आए लोगों का काम पहले करने को लेकर हंगामा भी हुआ।

इसके चलते एलडीए चौकी के पुलिस कर्मियों को हस्तक्षेप भी करना पड़ा। रजिस्ट्री शिविर के लिए आधी-अधूरी तैयारी के लिए भी आवंटियों को काफी परेशानी हुई।

आवंटियों को रजिस्ट्री के लिए किस काउंटर पर जाना है और उससे पहले क्या-क्या कागजी औपचारिकताएं पूरी करनी है, इसकी जानकारी के लिए कोई हेल्प डेस्क नहीं बनाई गई थी।

कहने को आवंटियों के बैठने के लिए लगाए गए टेंट में कुछ मेजें लगा दी गईं थी और उन पर योजनाओं का नाम लिखकर कागज चिपका दिया गया था लेकिन वहां पर कोई कर्मचारी नहीं बैठाया गया। पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं थी।


भीड़ के बावजूद रजिस्ट्री वाले हाल का एक ही गेट आने-जाने खोला गया था, महिलाओं और बुजुर्गों को रजिस्ट्री काउंटर तक जाने में काफी उठानी परेशानी हुई।

बाहरी सम्पत्तियों की रजिस्ट्री से बढ़ी भीड़

शिविर तो एलडीए में लगा था लेकिन यहां पर रजिस्ट्री एलडीए के अलावा निजी सोसाइटियों की सम्पत्तियों की भी हो रही थी। इससे शिविर में अधिक भीड़ हुई।

खास बात यह कि जो एलडीए के आवंटी नहीं थे उनमें से ज्यादातर के साथ वकील आए थे। निबंधन कर्मचारियों से रोज की जान पहचान होने के कारण यह काम भी पहले करा ले रहे थे। वहीं एलडीए आवंटी बिना वकील के ही आए थे और वे परेशान हुए।

लगानी पड़ी दौड़
एलडीए में शिविर के चलते बृहस्पतिवार को सदर तहसील के पास स्थित निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री का काम बंद रहा। इसके कारण लोगों गोमती नगर स्थित एलडीए कार्यालय तक दौड़ लगानी पड़ी।


शिविर में हुई 67 रजिस्ट्री

शिविर में देर शाम तक एलडीए की सम्पत्तियों की कुल 67 रजिस्ट्री हुई। इनमें गोमती नगर योजना की 46, कानपुर रोड व शारदा नगर योजना की 17 व अन्य योजना की चार सम्पत्तियों की रजिस्ट्री हुई।

एलडीए के जनसम्पर्क अधिकारी उमाशंकर ने बताया शाम सात बजे तक 67 रजिस्ट्री का रजिस्ट्रेशन हुआ है। उन्होंने कहा कि बाहरी रजिस्ट्री होने के कारण भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed