फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   plot and commercial property for sale

Lucknow News: आवासीय भूखंड 3600 रुपये वर्गफीट बिकेंगे

Thu, 20 Apr 2023 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
plot and commercial property for sale
लखनऊ। एलडीए के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहान रोड हाईटेक टाउनशिप में भूखंडों के रेट खोलने की तैयारी चल रही है। एलडीए इस प्रोजेक्ट से कमाई कर ग्रीन कॉरिडोर को विकसित करेगा। इसके कारण मोहान रोड हाईटेक टाउनशिप की जमीन को बसंतकुंज योजना के मुकाबले थोड़ा महंगा बेचा जाएगा। इसलिए मोहान रोड योजना में आवासीय भूखंड 3600 रुपये प्रति वर्गफीट तक बिकेंगे। हालांकि इस रेट की आधिकारिक जानकारी देने में अफसर कतराते रहे। वहीं व्यावसायिक भूखंड का रेट 7000 से 7500 रुपये प्रति वर्गफीट तक हो सकता। इस योजना में व्यावसायिक भूखंड लगभग 100 एकड़ में काटे जाएंगे। एलडीए ने मोहान रोड हाईटेक टाउनशिप को एजुकेशन सिटी के रूप में विकसित करने का एलान पहले ही कर चुका है, जिसके कारण यहां पर शैक्षिक संस्थाओं एवं स्कूलों आदि के छोटे व बड़े साइज के भूखंड उपलब्ध रहेंगे। निकाय चुनाव के चलते प्रदेश में आचार संहिता लागू न होती तो अब तक मोहान रोड योजना में भूखंडों को बेचने के लिए पंजीकरण खुल गया होता। दरअसल, एलडीए ने मोहान रोड योजना के लेआउट प्लान में कुछ फेरबदल किया, जिसकी मंजूरी के लिए प्रस्ताव बोर्ड बैठक को गया था। लेकिन आचार संहिता के कारण 10 अप्रैल को बोर्ड बैठक नहीं हो सकी, जिसके कारण भूखंडों का पंजीकरण खोलना टल गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आवासीय एवं व्यावसायिक भूखंडों के रेट तय हो चुके हैं, जिस पर मंजूरी का ठप्पा लगना बाकी है।
विज्ञापन

20 बीघा अवैध प्लाटिंग और ध्वस्त
एलडीए ने बुधवार को दूसरे दिन मोहान रोड योजना में काकोरी थाना क्षेत्र में दो जगहों पर लगभग 20 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग और ध्वस्त किया। प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया नंदलाल सिंह, रहमान व अन्य द्वारा हरदोई रोड पर लगभग 10 बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। इसके अलावा अनिरुद्ध कुमार व अन्य द्वारा मोहान रोड पर लगभग 10 बीघा जमीन पर अवैध तरीके से प्लाटिंग को कराया जा रहा था। दोनों जगहों पर प्रॉपर्टी डीलर के द्वारा बनाई गयीं कच्ची-पक्की सड़क, नाली, साइट आॅफिस व बाउंड्रीवाॅल आदि को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed