फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pledged to rein in professional and family criminals: Yogi

पेशेवर और खानदानी अपराधियों पर लगाम कसने का संकल्प लिया : योगी  

Sun, 24 Jan 2021 08:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 24 Jan 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Pledged to rein in professional and family criminals: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने पेशेवर और खानदानी अपराधियों पर लगाम कसने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों और माफियाओं पर लगाम कसने से देश में प्रदेश के प्रति धारणा बदली है और प्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ा है। अवध शिल्प ग्राम में रविवार को आयोजित उतर प्रदेश दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उनका संकल्प केवल अपराधी और माफिया पर लगाम कसना ही नहीं बल्कि पेशेवर और खानदानी अपराधियों पर भी लगाम कसना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश अपनी धारणा को बदलकर नए बदलाव के मोड पर आया है। उन्होंने कहा कि अब यूपी की पहचान अपराधग्रस्त या दंगाग्रस्त प्रदेश के रूप नहीं बल्कि बेहतर कानून व्यवस्था वाले प्रदेश के रूप में होती है। उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि अन्य प्रदेशों में भी यूपी के मॉडल को अपनाने की उत्सुकता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ 24 करोड़ जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार के इस जज्बे ने यूपी के प्रति धारणा को बदला है। इससे निवेश बढ़ा, निवेश ने नौकरी और रोजगार की संभावना को आगे बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौने चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। प्रदेश में निजी क्षेत्र में हुए निवेश से 15 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए 15 करोड़ युवाओं को रोजगार और स्वत: रोजगार से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कृषि, खाद्यान और जल संसाधन सहित अन्य क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रवृति योजना की शुरुआत
यूपी दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग की ओर से सामान्य, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृति योजना शुरू की गई। मुख्यमंत्री ने लैपटाप का बटन दबाकर एक लाख 43 हजार 929 विद्यार्थियों के खाते में कुल 39 करोड़ रुपये छात्रवृति की राशि हस्तांतरित की। 

प्रदेश के गीत का लोकार्पण 
मुख्यमंत्री ने उतर प्रदेश में हुए बदलाव और विकास पर आधारित गीत ...अब यूपी की बात ही अलग है गीत का भी लोकार्पण किया। गायक कैलाश खैर की इस गीत को आवाज दी है। 

बेरोजगारी मुक्त बनाने का संकल्प लिया : शर्मा 

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश को बेरोजगार मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पौने चार साल में यूपी में हर क्षेत्र में बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी यूपी की पहचान बदली है। 

पकौड़ा बेचने वाला भी जीडीपी बढ़ा सकता है : सिद्धार्थनाथ 
एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी मोदी सरकार की योजनाओं पर हंसते थे। लेकिन तब ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि एक पकौड़ा बेचने वाला भी देश की जीडीपी को बढ़ा सकता है। सिद्धार्थनाथ ने कहा कि यूपी में लगातार निवेशक आ रहे हैं। कोरोना संकट के दौरान भी विश्व के कई बड़े देशों ने यूपी में अपने उद्यम स्थापित करने के लिए संपर्क किया है। 

ब्राजील के लिए संजीवनी भारतीय वैक्सीन 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिए भारतीय वैक्सीन लगना शुरू हो गया है। तृतीय चरण में कोरोना यौद्धाओं को भी वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना नियंत्रण के कारण सामान्य दिनचर्या पटरी पर आई है। उन्होंने कहा कि ब्राजील के लिए भारतीय वैक्सीन संजीवनी बूटी के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि भारत ने नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, मालदीव सहित मित्र देशों को वैक्सीन के माध्यम से बचाने से का प्रयास किया जा रहा है। 

उद्यम सारथी एप लांच किया
मुख्यमंत्री ने उद्यम सारथी एप भी लांच किया। इस एप की मदद से युवाओं को विभिन्न विभागों और क्षेत्रों में रोजगार एवं व्यवसाय की जानकारी मिलेगी। 

यह भी थे मौजूद 
यूपी दिवस समारोह में योगी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, लक्ष्मी नारायण चौधरी, महेंद्र सिंह, रमापति शास्त्री, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, आशुतोष टंडन गोपाल, श्रीराम चौहान, नीलकंठ तिवारी, स्वाति सिंह, लाखन सिंह राजपूत, उपेंद्र तिवारी, सांसद कौशल किशोर, एसीएस गृह अवनीश अवस्थी, एसीएस एमएसएमई नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed