फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pleasant weather in Lucknow

खुशनुमा मौसम ने लौटाई लोगों की मुस्कुराहट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:48 AM IST
विज्ञापन
pleasant weather in Lucknow
खुशनुमा मौसम में रिवर फ्रंट पर सेल्फी - फोटो : AMAR UJALA
लखनऊ। बारिश की फुहारों ने शुक्रवार को जिंदगी को अनलॉक कर दिया। वो जिंदगी जो लंबे लॉकडाउन में ठहर गई थी। वो जिंदगी जो घर की चारदीवारी में कैद हो गई थी। वो चहक उठी। जिंदगी ने रंग बदला तो खिलखिलातीं सेल्फियां सोशल मीडिया में तैरने लगीं। रिमझिम फुहारों के बीच पौधरोपण, तो कहीं फार्म हाउस पर समय बिताते परिवारों की फोटो सोशल मीडिया पर लाइक्स बंटोरती नजर आईं। कोरोना के डर के ढाई महीने से उदास-उदास सा रह रहा रिवरफ्रंट भी चहक उठा। रंग-बिरंगी छतरियाें के साथ हंसते-खिलखिलाते चेहरों के संग जिंदगी का रंग चटख हो गया। हजरतगंज हो सप्रू मार्ग। सब बदले-बदले दिखे। मुस्कुराते दिखे। दफ्तरों के बाहर खुली इक्का-दुक्का चाय की दुकानों से आते कहकहे भी बताते रहे जिंदगी यही है। मौसम कैसा भी हंसते रहो। खिलखिलाते रहो। बदली और बारिश से दिन का पारा 11 डिग्री तक लुढ़का  मौसमी उठापटक ने जून में ही लोगों को कूल-कूल होने का अहसास कराया है। शुक्रवार सुबह बदली के साथ दिनभर रिमझिम का ऐसा दौर चला कि अधिकतम पारा तेजी से गिरकर 25 डिग्री के नीचे जा पहुंचा। यह सामान्य से 15 डिग्री कम 24.6 डिग्री रहा। पारे में दो दिनों के मुकाबले लगभग 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट ने मौसम खुशनुमा बना दिया। बीती तीन जून को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री था। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शहर में सुबह से शाम तक 2.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। दिन का न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के अधिकतर इलाकों में रुक रुक कर बूंदाबांदी तो कहीं हल्की मध्यम बारिश ने सुबह से ही लोगों को भिगोना शुरू कर दिया। शाम से पहले गोमतीनगर और आसपास के कस्बाई इलाकों में बौछारों का क्रम जारी रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक देश के उत्तरी हिस्से में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब सुस्त पड़ने लगा है। शनिवार से मौसम सामान्य होना शुरू हो जाएगा। राजधानी समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हो
विज्ञापन

pleasant weather in Lucknow
रिमझिम बारिश ने सुहाना किया लखनऊ का मौसम - फोटो : AMAR UJALA
रिमझिम बारिश ने सुहाना किया लखनऊ का मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed