फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Players to showcase their skills at the State Taekwondo Championship starting today.

Lucknow News: राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में आज से दम दिखाएंगे खिलाड़ी

Fri, 31 Jul 2026 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Players to showcase their skills at the State Taekwondo Championship starting today.
लखनऊ। मेजबान लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के 61 जिलों के खिलाड़ी 42वीं सब जूनियर, 10वीं कैडेट, 44वीं जूनियर, 43वीं सीनियर क्योरगी एवं 10वीं पूमसे उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपनी चुनौती पेश करेंगे। इस बार चैंपियनशिप में पहली बार वर्चुअल ताइक्वांडो स्पर्धा का भी आयोजन होगा, जो चैंपियनशिप में विशेष आकर्षण होगी। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से इस चैंपियनशिप का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल में किया जाएगा।
विज्ञापन

चैंपियनशिप की पूर्व संध्या पर गुरुवार को विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिभागी खिलाड़ियों का वजन किया गया। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू व सचिव राजकुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी क्योरगी (फाइट) व पूमसे (फॉर्म) की स्पर्धाओं में 194 स्वर्ण, 194 रजत व 388 कांस्य पदकों के लिए चुनौती पेश करेंगे। चैंपियनशिप में क्योरगी में बालक व बालिका वर्गो में सब जूनियर में 14-14, कैडेट में 10-10, जूनियर में 10-10 और सीनियर में 8-8 भार वर्गों में मुकाबले होंगे। वहीं पूमसे में कुल 65 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में पहली बार वर्चुअल ताइक्वांडो स्पर्धा भी आयोजित की जाएगी। इसमें क्योरगी के दो भार वर्गों में पदक स्पर्धाएं होंगी। चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की विभिन्न टीमों का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैंपियनशिप का उद्घाटन 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के करकमलों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed