Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Players showed their strength in the district boxing championship.

Lucknow News: जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 18 Apr 2026 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in the district boxing championship.
केडी सिंह स्टेडियम में हो रही बॉक्सिंग चैंपियनशिप
लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बाक्सिंग एरिना में शुक्रवार को प्रथम विजय कुमार साहू फाउंडेशन मेमोरियल जिला बाक्सिंग चैंपियनशिप के मुकाबले खेले गए। बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के तत्वावधान में वीकेएस फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप के पहले दिन सब जूनियर वर्ग में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

इसमें सब जूनियर वर्ग के 52 किग्रा भार वर्ग में एलपीएस गोमतीनगर के रितेश कुमार ने एलपीएस के ही ओम सिंह को हराया। वहीं मार्डन अकादमी विनय खंड-5 के यश पाण्डेय ने मार्डन अकादमी विराम खंड के आलोक कुमार को शिकस्त दी। दूसरी ओर लामार्टिनियर के नितिज्ञ ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम के मानिक भट्ट को एवं टीएफसी के अथर्व राय ने सीएमएस स्टेशन रोड के कुशाग्र यादव को हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। 57 किग्रा भार वर्ग में सीएमएस स्टेशन रोड के मोहम्मद अम्मान ने शानदार खेल दिखाते हुए सीएमएस गोमतीनगर के अंशुमान को अपने दमदार पंचों से किया। इसी वर्ग में मार्डन अकादमी विराम खंड के हर्षित सिंह ने मार्डन अकादमी विनय खंड -5 के कार्तिकेय को, सीएमएस स्टेशन रोड के शशांक ने सीएमएस शालीमार के अक्षत सिंह को एवं केडी सिंह बाबू स्टेडियम के श्रेयांश सिंह ने आदिल को हराते हुए अंतिम चार में जगह बनाई। अन्य भार वर्गो में 46 किग्रा में मार्डन अकादमी विराम खंड के स्वरित मिश्रा ने मार्डन अकादमी विनय खंड-5 के प्रांजल जोशी को हराया। 50 किग्रा में सीएमएस स्टेशन रोड के अग्रिम वर्मा ने पुलिस मार्डन स्कूल गोमतीनगर के सम्राट सिंह को शिकस्त दी। वहीं 63 किग्रा में एलपीएस गोमतीनगर के तुषार यादव ने एलपीएस वृंदावन के अर्पित कुमार और सी 30 किग्रा में माडर्न अकादमी विनम्र खंड 5 के सिद्धार्थ कुमार भी जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंचे। वहीं बालिका सब जूनियर के क्वार्टर फाइनल में 40 किग्रा में एलपीएस आनंद नगर की अलंकृता सिंह ने एलपीएस वृंदावन योजना की जान्हवी सिंह को हराकर सोमीफाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डाॅ. आनंदेश्वर पांडेय ने चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। इस दौरान बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष अतुल अग्निहोत्री, वीकेएस (विजय कुमार साहू) फाउंडेशन के निदेशक शिवम विजय साहू, बाक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ के सचिव सहदेव सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल राज, ओलंपियन नरेंद्र सिंह बिष्ट, यूपी ट्रायथलान एसोसिएशन के सचिव संदीप मिश्रा व लखनऊ ट्रायथलान के सचिव आशुतोष त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

केडी सिंह स्टेडियम में हो रही बॉक्सिंग चैंपियनशिप

केडी सिंह स्टेडियम में हो रही बॉक्सिंग चैंपियनशिप

केडी सिंह स्टेडियम में हो रही बॉक्सिंग चैंपियनशिप

केडी सिंह स्टेडियम में हो रही बॉक्सिंग चैंपियनशिप

केडी सिंह स्टेडियम में हो रही बॉक्सिंग चैंपियनशिप

केडी सिंह स्टेडियम में हो रही बॉक्सिंग चैंपियनशिप

केडी सिंह स्टेडियम में हो रही बॉक्सिंग चैंपियनशिप

केडी सिंह स्टेडियम में हो रही बॉक्सिंग चैंपियनशिप

केडी सिंह स्टेडियम में हो रही बॉक्सिंग चैंपियनशिप

केडी सिंह स्टेडियम में हो रही बॉक्सिंग चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed