फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   play three marathon by husband and wife

Lucknow News: जिंदगी और मैराथन के ट्रैक पर साथ-साथ, फिटनेस में बजरंग और आशा का कोई जोड़ नहीं

Fri, 30 Dec 2022 08:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
play three marathon by husband and wife
लखनऊ। महज 35 दिन के भीतर लंदन (दो अक्तूबर), शिकागो (नौ अक्तूबर) और न्यूयार्क (छह नवंबर)मैराथन में भाग लेकर इतिहास रचने वाले दंपती रिटायर कर्नल बजरंग सिंह (63 वर्ष) और आशा सिंह (57 वर्ष) के लिए उम्र महज एक नंबर हैं। चाहे कितनी भी ठंड हो, दोनों नियमित रूप से तड़के उठकर तकरीबन तीन घंटे दौड़ना नहीं भूलते हैं। अगले साल मिलकर 100 मील (161 किमी) की कुल दूरी मापने का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए बजरंग और आशा ने नए लक्ष्य के लिए कमर कस ली हैं।
विज्ञापन

यह दंपती शहर में फिटनेस की मिसाल बन चुके हैं। अल्ट्रारनर आशा सिंह पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलताएं हासिल कर चुकी हैं। उनके इस प्रदर्शन में पति बजरंग सिंह का खास योगदान रहा, जिन्होंने आशा को घर से निकलकर साथ में दौड़ने के लिए प्रेरित किया। महज दो साल में ही आशा ने अल्ट्रारनर की उपाधि हासिल कर ली और एक के बाद एक देश के लिए कई पदक अपने नाम किए। इस दौरान बजरंग भी आशा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर दौड़े और महज 35 दिन के भीतर विश्व की तीन बड़ी मैराथन में हिस्सा लेने वाले दंपती बने। ऊधमपुर में सेना से कर्नल पद से रिटायर होने के बाद बजरंग पत्नी आशा के संग लखनऊ में बस गए। परिवार में दो बेटे और एक बेटी से अलग रहने के कारण अपना सूनापन दूर करने के लिए इस दंपती ने वॉक को अपना हमजोली बनाया। दोनों ने मिलकर शहर में वॉक करने वालों का 12 सदस्यीय ग्रुप बनाया और तड़के अभ्यास करना शुरू कर दिया। ग्रुप में सबसे ज्यादा उम्र के होने के बावजूद 63 वर्षीय बजरंग और 57 वर्षीय आशा अन्य से ज्यादा रनिंग करते थे, जिसे देखकर सभी दंग रह जाते थे।
विज्ञापन

फिट रहने के लिए रनिंग सर्वश्रेष्ठ
‘फिट रहने के लिए रनिंग से बेहतर कोई माध्यम नहीं है। सेना में रहते हुए भी सुबह एक से दो घंटा नियमित रूप से वॉक करता था। आज भी आशा के साथ यह आदत बनाए रखी है। आशा के साथ तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर की मैराथन में भाग लेना अनोखी उपलब्धि रहा। अब मेरा लक्ष्य है कि हम दोनों मिलकर 100 मील (161 किमी.) की दूरी नापकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- बजरंग सिंह
जारी रहेगा दौड़ का सफर
‘शौकिया तौर से रनिंग शुरू होने से लेकर अल्ट्रारनर बनने तक का सफर रोमांचक रहा। मुझे पता भी नहीं था कि मैं इतनी दूरी तक लगातार दौड़ सकती हूं। यहां तक पहुुंचने में मेरे पति का विशेष सहयोग रहा। आज भी हम नियमित रूप से साथ में दो से तीन घंटे आसानी से वॉक कर लेते हैं। आगे भी उनके साथ दौड़ने का यह सफर जारी रहेगा।’
- आशा सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed