फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   play on faiz ahmad faiz

फैज की शख्सियत के पीले पन्नों से हटी गर्द

Mon, 13 Jan 2014 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Jan 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
play on faiz ahmad faiz

दसवीं जमात में थे फैज अहमद फैज, जब उन्होंने पहली बार नज्म

विज्ञापन
लिखी। इसके बाद शायरियों का जो कारवां शुरू हुआ वह फांसी के तख्त पर ही खत्म हुआ।

मुल्क को अंग्रेजी हुकूमत से आजाद कराने और तक्सीम होने से बचाने में हर भरसक कोशिश की।

गालिब और इकबाल के बाद फैज ही ऐसे शायर थे, जिन्होंने रूमानियत से लेकर मुल्कपरस्ती और इंसानियत से लेकर मुफलिसी तक पर नज्में लिखीं। रविवार को उनकी शख्सियत के पीले पड़ चुके पन्नों पर जमी गर्द हटी।


दर्शक संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में इस्प्रेसैरियो एशिया की ओर से मंचित नाटक ‘कुछ इश्क किया कुछ काम’ देखने पहुंचे थे, जो सियालकोट (पाकिस्तान) में जन्में शायर फैज की शख्सियत पर आधारित था।

नाटक का मंचन फैज की जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ। निर्देशन केके कोहली और लेखन दानिश इकबाल का रहा।


फैज की शख्सियत की गहराई मंच पर किरदार के जरिए ठीक से नहीं उतारी जा सकी। हालांकि, किरदार निभाने वाले कलाकार शामिर के तलफ्फुज पर शक नहीं किया जा सकता। कलाकारों का अभिनय भी ठीक ठाक ही रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed