{"_id":"508e690fec3f49f90fd08c0cba03d19c","slug":"play-at-bali-prekshagrih-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब पीढ़ियों की फिक्र दिखी मंच पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब पीढ़ियों की फिक्र दिखी मंच पर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 23 May 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन में की गईं गलतियां आने वाली पीढ़ियां न करें, यह चिंता अमूमन हर बुजुर्ग को रहती है।
विज्ञापन
इसके लिए वे तमाम तरह के प्रयास भी करते हैं। गुरुवार को बन्ने मियां और नवाब मुन्ने मियां भी इसी अंतर्द्वंद व कश्मकश से जूझते नजर आए।
जब वे कारोबार के सिलसिले में विदेश गए तो बेटों की देखभाल के लिए एक साथी छोड़ जाते हैं, जो अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में नाकाम साबित होते हैं।
बन्ने मियां व मुन्ने मियां का यह द्वंद राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में मंचित नाटक ‘बिच्छू’ में उभरकर सामने आया, जिसे मून आर्ट्स एण्ड मोशन पिक्चर्स की ओर से मंचित किया गया। मौलियर लिखित नाटक का निर्देशन शराफत खान ने किया।
मंच पर नील कौशिक, कासिम काजिम, मोहम्मद इरफान, शिवेंद्र, अंजली, अमित, शमीम, नियाज, कुमार रोहित, मो. हलीम, मुन्ना खान, माहिर मिर्जा और सरिता गुप्प्त ने अभिनय किया।
विज्ञापन