फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Plastic surgery is not limited to merely enhancing aesthetics.

Lucknow News: प्लास्टिक सर्जरी केवल सौंदर्य बढ़ाने तक सीमित नहीं

Thu, 16 Jul 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Plastic surgery is not limited to merely enhancing aesthetics.
विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर हुआ वॉकाथन।
लखनऊ। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान व लखनऊ प्लास्टिक सर्जरी एवं बर्न्स विभाग ने विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर गोल्फ क्लब में जागरूकता वॉकाथन किया। इसका उद्देश्य प्लास्टिक सर्जरी की उपयोगिता और समाज में इसकी भूमिका के प्रति जागरूक करना था। इस आयोजन में 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विधायक राजेश्वर सिंह ने गुब्बारे उड़ाकर वॉकाथन का शुभारंभ किया। उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी को आधुनिक चिकित्सा की महत्वपूर्ण शाखा बताया। यह शरीर की विकृतियों का उपचार कर आत्मविश्वास और जीवन की गुणवत्ता पुनर्स्थापित करती है। यह जन्मजात विकृतियों, कैंसर, गंभीर जलन और दुर्घटनाओं में नई आशा देती है। ऐसे कार्यक्रम भ्रांतियों को दूर करने और समय पर उपचार में महत्वपूर्ण हैं। लखनऊ गोल्फ क्लब के सचिव रजनीश सेठी विशिष्ट अतिथि थे। प्रतिभागियों ने प्लास्टिक सर्जरी का महत्व दर्शाने वाले पोस्टर और स्लोगन प्रदर्शित किए। वॉकाथन में पीजीआई के संकाय सदस्य, चिकित्सक, रेजिडेंट डॉक्टर, नर्सिंग टीम, तकनीशियन, गोल्फ खिलाड़ी व नागरिक शामिल हुए।
विज्ञापन

वॉकाथन का आयोजन डॉ. राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्लास्टिक सर्जरी केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं है। यह जन्मजात विकृतियों, जलन, दुर्घटनाओं व कैंसर जैसी जटिल स्थितियों में नया जीवन व आत्मविश्वास देती है। इसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक यह संदेश पहुंचाना था। आधुनिक प्लास्टिक सर्जरी हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed