फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Plants will clean up contaminated soil, with biochar serving as an aid.

Lucknow News: दूषित मिट्टी को साफ करेंगे पौधे, बायोचार बनेगा मददगार

Tue, 03 Nov 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Plants will clean up contaminated soil, with biochar serving as an aid.
डॉ. नेहा साहू
लखनऊ। औद्योगिक कचरे, खनन और रासायनिक अपशिष्टों से दूषित हो रही मिट्टी को साफ करने में अब पौधे और बायोचार मददगार साबित हो सकते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के शोधकर्ताओं ने इस तकनीक की संभावनाओं पर शोध किया है। उनका शोध अध्याय अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक एल्सेवियर की पुस्तक में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन


यह शोध वनस्पति विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. नेहा साहू और शोधार्थियों तृप्ति माथुर, अनुराग सिंह व नेहा यादव ने तैयार किया है। इसमें कृषि अवशेषों के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण और दूषित भूमि के पुनर्वास की संभावनाएं भी बताई गई हैं। बायोचार-असिस्टेड फाइटोरिमेडिएशन ऑफ इनऑर्गेनिक कंटामिनेंट्स शीर्षक वाले इस अध्याय में बताया गया है कि कृषि अवशेषों से तैयार बायोचार और विशेष पौधों के संयुक्त इस्तेमाल से मिट्टी में मौजूद सीसा, कैडमियम और क्रोमियम जैसे जहरीले तत्वों का असर कम किया जा सकता है। बायोचार मिट्टी में इन तत्वों को बांधकर पौधों और पानी तक उनकी पहुंच सीमित करने में मदद करता है। इससे भूजल और खाद्य फसलों के दूषित होने का खतरा घट सकता है। साथ ही मिट्टी की जल धारण क्षमता और उपजाऊपन में भी सुधार की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed