फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Plantation should be done along the river site and expressway: Divisional Commissioner

रिवर साइट, एक्सप्रेसवे के किनारे हो पौधरोपण : मंडलायुक्त

Sat, 05 Jul 2025 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Plantation should be done along the river site and expressway: Divisional Commissioner
लखनऊ। पौधरोपण महाअभियान के तहत शुक्रवार को मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने मुख्य वन संरक्षक रेनु सिंह, मंडल के सभी डीएम, डीएफओ व सिंचाई विभाग के अफसरों संग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। कहा कि नौ जुलाई को वृहदस्तर पर पौधरोपण होगा। इसके लिए सात जुलाई तक नर्सरी से पौधों की उठान करा ली जाए। पौधरोपण रिवर साइट, एक्सप्रेसवे के किनारे हो। बीएसए व डीआईओएस तीन-तीन बाल वन की स्थापना करेंगे। मंडल के सभी छह जिलों के सात वनप्रभागों में 6,175 ग्राम पंचायत व 70 शहरी क्षेत्र शामिल होंगे। मंडल में 3,84,97,200 लक्ष्य के सापेक्ष लखनऊ में 36,56,740 पौधे रोपे जाएंगे। बताया कि 16 जुलाई को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर अटल वन, 31 जुलाई को सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता वन, स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य वन की स्थापना की जानी है। सभी अफसर तय समय में काम पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed