फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Plantation campaign name mother World Environment Day schools the state at least 70 plants planted school

UP: पर्यावरण दिवस पर स्कूलों मे चलेगा "एक पौधा मां के नाम" लगाने का अभियान, दिशा-निर्देश जारी

Tue, 03 Jun 2025 02:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 03 Jun 2025 02:43 PM IST
सार

यूपी के स्कूलों में पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पौधा मां के नाम लगाने का अभियान चलाया जाएगा। हर विद्यालय में कम से कम 70 पौधे रोपे जाएंगे।

विज्ञापन
Plantation campaign name mother World Environment Day schools  the state at least 70 plants planted  school
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून से एक पौधा मां के नाम लगाने का अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने सभी बीएसए को निर्देश दिया है कि ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत पांच जून को इस अभियान को गति दी जाए। हर विद्यालय में कम से कम 70 पौधे रोपे जाएं। विद्यालयों में आयोजित किए जा रहे समर कैंप के दौरान भी पौधे लगाने का व्यापक अभियान चलाया जाए। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से इसके प्रति जागरूकता भी की जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Ayodhya Pran Prathistha: आज से राम मंदिर में दूसरी बार प्राण प्रतिष्ठा, अयोध्या में भव्य सजावट; जानें सबकुछ
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP News: थाईलैंड में बौद्ध विरासतों का प्रदर्शन करेगा यूपी, पर्यटन विभाग अंतरराष्ट्रीय मेले में होगा शामिल


उन्होंने कहा है कि शहरी क्षेत्रों में पौधरोपण के लिए स्थानीय निकायों के साथ मिलकर भी काम किया जा सकता है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायतों व मनरेगा अभियान के साथ मिलकर काम किया जाए। उन्होंने कहा है कि इसके साथ ही पांच जून से 30 सितंबर तक अभियान चलाकर विद्यालयों के अंदर, खाली जमीन पर, विरासत व तीर्थ स्थल, हरित पट्टी आदि में भी पौधरोपण किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed