फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अबकी पुरानी यादों से ही गाढ़ा होगा दोस्ती का रंग, यूं करेंगे सेलीब्रेट

Wed, 29 Jul 2020 04:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 29 Jul 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
planning of college going girls on friendship day
- फोटो : amar ujala
वो कैंटीन की गपशप...। एक से बढ़कर एक किस्से। खट्टे-मीठे। ...तो कभी तीखे भी। दोस्ती में तो सब चलता है। पर, दोस्ती पर भी कोरोना का पहरा है। कॉलेज बंद हैं। व्हाट्सएप मैसेजेज, वीडियो कॉल, फोन कॉल...सब फीके। इनमें कैंटीन की गपशप वाली लज्जत कहां। वो धमाचौकड़ी कहां। हर साल फ्रेंडशिप डे खास होती थी। धमाल होता था। घर में चाय तो खूब बनाई पर दोस्तों के साथ की चाय जैसा मजा कहां? फिर भी दोस्ती का रंग गाढ़ा तो करना ही है। इसलिए पुरानी यादों का सहारा लेकर व दोस्तों को गिफ्ट भेजकर सेलिब्रेशन की तैयारी है। आइए जानते हैं फ्रेंडशिप डे पर कॉलेज गोइंग गर्ल्स की प्लानिंग...। 


 
planning of college going girls on friendship day
- फोटो : amar ujala
एक-दूसरे को भेजेंगे मनपसंद चीजें
एमिटी की इशिता अग्रवाल कहती हैं कि घर से निकलना मना है। क्या करें, एक दूसरे को बहुत मिस कर रहे हैं और पता नहीं कब तक ये सब चलेगा। खैर हमने सोचा है कि उस दिन सोशल मीडिया के जरिए पुरानी सारी फोटो शेयर करेंगे। होम डिलीवरी की सुविधा है, इसलिए एक दूसरे की मनपसंद चीज भेजेंगे। दोस्तों की कमी तो खलेगी ही।
 
planning of college going girls on friendship day
- फोटो : amar ujala
मेरे घर का खाना मिस कर रहे दोस्त 
आईटी कॉलेज की प्रियदर्शी दीक्षित कहती हैं कि बहुत लंबा समय हो गया। मेरे सारे दोस्त बाहर के रहने वाले हैं। वे घर जा चुके हैं। फ्रेंडशिप डे पर हॉस्टल में रहने वाले दोस्तों के लिए मैं घर का बना खाना लेकर जाती थी। उनके मैसेज आ रहे हैं कि वे घर पर हैं, लेकिन मेरे यहां का खाना मिस करेंगे। दोस्त जिंदगी का अहम हिस्सा होते हैं। हम लोग जल्द मिलेंगे, यही उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
planning of college going girls on friendship day
- फोटो : amar ujala
इस बार तो बस वीडियो कॉल          
खुनखुनजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की शशि पाल कहती हैं कि संक्रमण बढ़ने से रोकना है तो घर में रहना होगा। हम लोग भी यही कर रहे हैं। दोस्तों की कमी तो कोई पूरी नहीं कर सकता, लेकिन हम साथ-साथ हैं, दिल से। इस बार फोन करके एक दूसरे को विश करेंगे, वीडियो कॉल से बात करेंगे। 
 
विज्ञापन
planning of college going girls on friendship day
- फोटो : amar ujala
इस बार उनकी यादें ही साथ होंगी 
श्री गुरुनानक गर्ल्स डिग्री कॉलेज की स्टूडेंट अमला चंद्रा कहती हैं कि सारे दिन कॉलेज में बैठकर बातें करना, नोकझोंक, एक-दूसरे की खिंचाई, साथ मिलकर काम करना, खूब सारा प्यार बांटना, ये सब दोस्तों से ही तो सीखा है। पिछली बार का फ्रेंडशिप डे याद है, इस बार उसकी यादें साथ होंगी। पता नहीं कब ये कोरोना जाएगा और हम एक दूसरे से मिलकर फिर वही धमाचौकड़ी मचाएंगे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed