फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   planning for jobs of uttar pradesh government.

यूपी: मार्च तक आएगी भर्तियों की बहार, 2018 के अंत तक 3.5 लाख पद भरने की तैयारी में सरकार

Tue, 23 Jan 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Jan 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
planning for jobs of uttar pradesh government.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी सरकार शिक्षक और सिपाही भर्ती का विज्ञापन निकालने के बाद अब मार्च तक भर्तियों की बहार लाने की तैयारी कर रही है। आने वाले दिनों में विभिन्न समूह के करीब एक लाख रिक्त पदों पर और वर्ष के  अंत तक करीब साढ़े तीन लाख रिक्त पद भरने की योजना है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नई सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती नियुक्तियों में पारदर्शिता की बहाली थी। पिछली सरकार में नियुक्तियों को लेकर जिस तरह से आरोप-प्रत्यारोप हुए उससे अभ्यर्थियों का विश्वास घट रहा था।
विज्ञापन


इसलिए एक ओर तो पूर्व की विवादित भर्तियों की जांच के आदेश दिए गए दूसरी ओर पारदर्शी प्रक्रिया बनाने और रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही शुरू की। सरकार ने सबसे पहले समूह ‘ग’ व ‘घ’ के रिक्त पदों के साथ समूह ‘ख’ के अराजपर्त्रित पदों पर भर्ती में इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म की। इसके बाद प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों के 68,500 और सिपाही के 41,500 पदों पर भर्ती की हरी झंडी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 14 हजार पदों पर भर्ती की भी कार्यवाही शुरू कराई जा चुकी है। इसके अलावा राज्य लोक सेवा आयोग के जरिये 4127 नर्सों की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इस तरह अब तक करीब 1.25 लाख पदों पर भर्ती की कार्यवाही शुरू हो चुकी है।

'65 हजार रिक्त पदों पर भर्ती शुरू हो सकेगी'

planning for jobs of uttar pradesh government.

समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोग का पुनर्गठन करना था। चयन आयोग में अच्छे लोगों की तैनाती के लिए आवेदकों की पुलिस, विजिलेंस से आवश्यक जांच के अलावा आम लोगों से जानकारी ली गई। इसके बाद मुख्य सचिव की संस्तुति पर योग्य लोगों के चयन का प्रयास किया गया।

अधिकारी ने बताया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन के बाद करीब 65 हजार रिक्त पदों पर भर्ती शुरू हो सकेगी। इसके अलावा उप निरीक्षक के करीब 5000, राजस्व लेखपाल के करीब 5500 पद रिक्त हैं। इनकी भी भर्ती से जुड़े प्रस्तावों पर विचार हो रहा है।

पुलिस विभाग में मृतक आश्रित से जुड़े करीब 530 मामले सालों से लंबित चल रहे हैं। सरकार ने इनका भी ध्यान दिया है और जल्दी ही भर्ती कराने की तैयारी चल रही है। अधिकारी ने बताया कि सिपाही और शिक्षक भर्ती की मौजूदा प्रक्रिया जैसे ही खत्म होगी, दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

इन पदों पर भर्ती के प्रस्ताव

planning for jobs of uttar pradesh government.

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग--65,000
राजस्व लेखपाल--5,500
उप निरीक्षक--4,000
मृतक आश्रित पुलिस विभाग--530    
शिक्षक व सिपाही के दूसरे चरण में--,65,000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed