फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   planes fare hiked after diwali

दिवाली के बाद विमान से लौटना हुआ महंगा, कई गुना बढ़ गया किराया

Tue, 06 Nov 2018 03:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Nov 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
planes fare hiked after diwali
डेमो
 घर वालों के साथ दिवाली मनाने के बाद कार्य क्षेत्र के लिए लौटने में लोगों को खासी मुश्किलें आएंगी। एक ओर जहां ट्रेनों में लंबी वेटिंग है, वहीं हवाई जहाज का किराया कई गुना महंगा हो गया है। लखनऊ से मुंबई, पुणे व बेंगलुरू जाने वालों को खासी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


मुंबई का सामान्य किराया करीब चार हजार के आसपास होता है, वहीं दीपावली बाद यह बढ़कर 22 हजार तक पहुंच गया है। जबकि पुणे का टिकट 23 हजार रुपये में बिक रहा है। यह स्थिति कनेक्टिंग फ्लाइटों की है, जबकि सीधी उड़ानों में सीटें ही नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन


दिवाली के बाद शुक्रवार को भैयादूज है और फिर शनिवार व रविवार को छुट्टी की वजह से लोगों के वापस लौटने का सिलसिला इन दिनों में अधिक बढ़ेगा। 11 नवंबर को लखनऊ से मुंबई का एयर इंडिया का किराया 21,827 रुपये पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देखें, किराया

planes fare hiked after diwali
डेमो
गो एयर का टिकट 18,617 रुपये, इंडिगो का 14,620 रुपये है। ऐसे ही लखनऊ से बेंगलुरू जाने वाले यात्रियों को भी खासा खर्च करना पड़ेगा। जेट एयरवेज का किराया 22,180 रुपये, गोएयर का 16,101 रुपये और गो एयर की एक अन्य उड़ान जी8-844 का 17,641 रुपये पहुंच गया है।

इसी क्रम में लखनऊ से पुणे का गो एयर का किराया 23,347 रुपये और इंडिगो का किराया 23,346 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed