{"_id":"75b39feb93a2f0e8bec54956b301ab8a","slug":"plane-fair-equal-to-train-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेकेंड एसी ट्रेन के किराए में करें विमान का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेकेंड एसी ट्रेन के किराए में करें विमान का सफर
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 04 Sep 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी में यदि आपका इरादा मुंबई-दिल्ली की सैर करने का है तो आप यह दूरी विमान से कर सकते हैं। वह भी सिर्फ सेकेंड एसी ट्रेन के किराए में।
विज्ञापन
सितंबर में 1600 रुपये में लखनऊ से दिल्ली के हवाई सफर की पेशकश के बाद एक और ऑफर आ गया है।
जनवरी 2015 की विमान यात्रा का सफर रेलवे के एसी सेकेंड से भी कम के किराए में कराने की पेशकश जेट एयरवेज ने की है।
जेट एयरवेज लखनऊ से दिल्ली का सफर 1040 रुपये में और मुंबई का सफर 1860 रुपये में कराएगा। यह विमान यात्रा 16 जनवरी के बाद की होगी।
लखनऊ से दिल्ली के लिए 26 जनवरी को भी 1040 रुपये के विमान टिकट की बुकिंग बुधवार को जमकर हुई। लखनऊ से दिल्ली और मुंबई के लिए सबसे अधिक 70 प्रतिशत का ट्रैफिक है।
विज्ञापन
रोजाना 22 घरेलू विमानों से आठ हजार से अधिक यात्री दिल्ली और मुंबई का हवाई सफर करते हैं। इसे देखते हुए जेट एयरवेज ने 500 रुपये बेसिक फेयर की नई योजना बाजार में उतारी है।
विज्ञापन
इस पैकेज के तहत 16 जनवरी के बाद लखनऊ से दिल्ली का हवाई टिकट मात्र 1044 रुपये में उपलब्ध है। ऑफर में यह टिकट 500 रुपये बेस फेयर में मिल रहे हैं।
इसमें 50 रुपये फ्यूल सरचार्ज, 28 रुपये सर्विस टैक्स, 233 रुपये यूडीएफ और 233 रुपये पैसेंजर सर्विस फीस 233 रुपये मिलाकर 1044 रुपये का टिकट पहुंच गया है।
जबकि मुंबई का टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को 1860 रुपये में से 1500 रुपये बेस फेयर, 50 रुये फ्यूल सरचार्ज, 77 रुपये सर्विस टैक्स और 233 रुपये पैसेंजर सर्विस फीस देनी होगी।
दिवाली बाद 26 अक्तूबर को लखनऊ से दिल्ली का न्यूनतम विमान किराया 6080 रुपये से शुरू हो रहा है। अलग-अलग विमानों में 14969 रुपये तक हो गया है।
इसी तरह लखनऊ से मुंबई का न्यूनतम किराया 11462 रुपये से शुरू होकर 14116 रुपये तक हो गया है। बुधवार को 26 अक्तूबर के टिकटों की जमकर बुकिंग भी हुई।