फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Plan to improve the image of Police.

केंद्र की पहल से मुश्किल होगी पुलिस की नौकरी!

Sat, 06 Dec 2014 07:49 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Dec 2014 07:49 AM IST
विज्ञापन
Plan to improve the image of Police.

केंद्र सरकार ने पुलिस की छवि सुधारने की पहल की है। इसके तहत पुलिस में भर्ती के समय मनोवैज्ञानिक परीक्षण की योजना है। इस परीक्षण में खरा उतरने वालों की ही पुलिस विभाग में नौकरी मिल सकेगी।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, ट्रेनिंग के दौरान भी इनके व्यवहार पर नजर रहेगी और खामी नजर आने पर बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

पुलिसकर्मियों द्वारा आम लोगों से अभद्रता के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। इन पुलिसकर्मियों को पद से हटाने से लेकर निलंबन व अन्य विभागीय कार्रवाई की जाती है, लेकिन यह सिलसिला थम नहीं रहा।
विज्ञापन


यहां तक कि तबादले से खफा एक सिपाही ने दो दिन पहले लखनऊ की नाका कोतवाली में इंस्पेक्टर के सामने राइफल लहराई थी। लखनऊ में ही बीते दिनों एक सिपाही ने गोरखपुर के डीआईजी के निजी आवास में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


नींद की गोलियों से परेशानी से निजात पाने में नाकाम एक इंस्पेक्टर ने घर में आत्मदाह कर लिया। पुलिसकर्मियों का तर्क है कि काम के बोझ व क्षमता से अधिक ड्यूटी की वजह से दिमागी तनाव के चलते इनका व्यवहार खराब हो जाता है।

...तो दिखा दिया जाएगा बाहर का रास्ता

Plan to improve the image of Police.

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पिछले दिनों विभिन्न राज्यों के पुलिसकर्मियों व अन्य महकमों के कर्मचारियों के आचरण की तुलना की।

इसमें सामने आया कि पुलिस में भर्ती के दौरान चपरासी से लेकर अफसर तक का मनोवैज्ञानिक परीक्षण होना चाहिए, जिससे आत्मघाती प्रवृत्ति व असहिष्णु व्यवहार वाले पुलिस में भर्ती न हो सकें।

इतना ही नहीं, ट्रेनिंग के दौरान भी इनके व्यवहार पर नजर रखी जाए। खामी नजर आने पर प्रशिक्षक उसे दूर करने का प्रयास करे और सुधार न होने पर बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।

गृह मंत्रालय ने इस मुद्दे पर प्रदेश के पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद को पत्र लिखा है। इस पर एसपी कार्मिक कवींद्र प्रताप सिंह ने प्रदेश के सभी जिलों से सुझाव मांगे हैं। कई अफसरों ने भर्ती के दौरान मनोवैज्ञानिक परीक्षण को लेकर सहमति जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed