फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Plan ready to cater to five crore people: Farmers and workers can get a gift of two thousand rupees

पांच करोड़ लोगों को साधने की योजना तैयार :किसानों-श्रमिकों को दो हजार रुपये का मिल सकता है तोहफा

Wed, 15 Dec 2021 10:36 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 15 Dec 2021 10:36 AM IST
सार

लघु व सीमांत किसानों के साथ असंगठित श्रमिकों व आशा बहुओं को चुनावी सौगात दी जा सकती है। इससे 23 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में 5 करोड़ लोगों को साधने की तैयारी है।

विज्ञापन
Plan ready to cater to five crore people: Farmers and workers can get a gift of two thousand rupees
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

चुनावों में झूमकर वोटिंग करने वाले मतदाता वर्ग को साधने के लिए योगी सरकार खजाना खोलने की तैयारी कर रही है। लघु व सीमांत किसानों के साथ असंगठित श्रमिकों व आशा बहुओं को चुनावी सौगात दी जा सकती है। इससे 23 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में 5 करोड़ लोगों को साधने की तैयारी है।

विज्ञापन


विभिन्न विभागों से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक वित्त विभाग वर्ष 2021-22 के अनुपूरक बजट प्रस्तावों को अंतिम रूप देने में जुटी है। इसमें लघु व सीमांत किसानों को राज्य सरकार की ओर से 2 हजार रुपये की एक किस्त देने पर सहमति है। दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत देती है। राज्य सरकार की योजना से किसानों को तीन के बजाय दो-दो हजार की चार किस्तें मिल सकेंगी। प्रदेश में करीब 2.42 करोड़ किसानों को पीएम सम्मान निधि मिलती है।
विज्ञापन


इसी तरह प्रदेश सरकार असंगठित श्रमिकों को भी वर्ष में दो हजार रुपये दिए जा सकते हैं। इसे 500-500 रुपये की चार किस्त में दिया जाए या अन्य किसी प्रारूप में, इस पर चर्चा जारी है। हालांकि, श्रमिक व किसान यदि दोनों श्रेणी में आता है तो उसे किसी एक का ही लाभ मिलेगा। अब तक 2.45 करोड़ असंगठित श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, लेकिन लक्ष्य छह करोड़ रजिस्ट्रेशन का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा बहुओं को भी चुनावी सौगात की तैयारी 
आशा बहुओं के भत्ते में 500 रुपये से 750 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है। प्रदेश में करीब 2.20 लाख आशा बहू हैं। इनके अलावा बजट की कमी से समाज कल्याण की छात्रवृत्ति से छूट रहे विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बजट की भी व्यवस्था की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि इन प्रस्तावों पर उच्च स्तर पर विचार-विमर्श हो चुका है। अंतिम निर्णय 16 दिसंबर को अनुपूरक बजट से पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली प्रदेश कैबिनेट की बैठक में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed