फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   plan for 65 thousand recruitments in UPSSSC

UPSSSC में 65 हजार भर्तियों की कवायद शुरू, इस तरह तैयार हो रहा रोडमैप

Thu, 25 Jan 2018 03:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Jan 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
plan for 65 thousand recruitments in UPSSSC
- फोटो : amar ujala

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) का गठन होने के बाद विभिन्न सरकारी विभागों में समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को आयोग के चेयरमैन सीबी पालीवाल ने एनआईसी के अधिकारियों के साथ बैठक करके आवेदन फॉर्म लेने, जमा करने और परीक्षा आयोजित कराने के बारे में जानकारी हासिल की है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में आयोग 31 जनवरी को एनआईसी के साथ एक बैठक करेगा। इसमें एनआईसी द्वारा एक प्रजेंटेशन दिया जाएगा। इसके बाद समूह ‘ग’ के रिक्त पदों पर भर्ती का रोडमैप तैयार होगा।
विज्ञापन


आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष चन्द्र भूषण पालीवाल ने बताया कि समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती से संबंधित प्रक्रिया जानने के लिए एनआईसी के अधिकारियों को बुलाया गया था। जानकारी लेने के बाद अब उस पर अमल शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारदर्शी तरीके से भर्ती की व्यवस्था बनाने के लिए वह 31 जनवरी को आयोग के सदस्यों, अधिकारियों व एनआईसी के साथ बैठक करेंगे। इसमें पूरी प्रक्रिया की रूपरेखा पर चर्चा होगी। सभी अधिकारियों से सुझाव भी लिए जाऐंगे ताकि भर्ती प्रक्रिया अधिक से अधिक पारदर्शी बनाई जा सके।

इस तरह का होगा प्रजेंटेशन

plan for 65 thousand recruitments in UPSSSC

उन्होंने बताया कि इस बैठक में एनआईसी एक प्रजेंटेशन देगा। इसमें अभ्यर्थियों के आवेदन और स्क्रूटनी से लेकर परीक्षा व परिणाम घोषित करने तक की व्यवस्था दिखाई जाएगी। इसके बाद हर पहलू पर विचार करके एक फूलप्रूफ सिस्टम तैयार कर लिया जाएगा।

इस काम में 10 से 15 दिन का समय लग सकता है। इसके बाद रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कैंलेडर बनेगा। उसी के मुताबिक भर्तियां शुरू होंगी।

समूह ‘ग’ के 65,000 पद हैं खाली
विभिन्न सरकारी विभागों में समूह ‘ग’ के करीब 65,000 पद खाली हैं। इसमें करीब 24,000 ऐसे हैं जिनमें से बहुत से पदों के लिए परीक्षा हो चुकी है और कुछ पदों के लिए परीक्षा होनी है। इसी तरह कुछ पदों के लिए आवेदन मांग लिए गए हैं। कहीं आवेदन के लिए विज्ञापन जारी हो चुके थे।

ऐसी स्थिति में आयोग अब नए सिरे से पूरी व्यवस्था बनाने जा रहा है। 31 की बैठक के बाद साफ हो जाएगा कि जिन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, उसे आगे बढ़ाया जाए या नए सिरे से शुरू हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed