{"_id":"5eb54ec66584b05929161826","slug":"plan-for-academic-session-2020-21-issued-by-higher-education-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विश्वविद्यालयों के लिए शैक्षिक सत्र 2020-21 का कैलेंडर जारी, 17 अगस्त से शुरू होगा सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विश्वविद्यालयों के लिए शैक्षिक सत्र 2020-21 का कैलेंडर जारी, 17 अगस्त से शुरू होगा सत्र
Fri, 08 May 2020 05:51 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 08 May 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2020-21 के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रथम वर्ष का सत्र 17 अगस्त से शुरू होगा जबकि द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम वर्ष का सत्र 6 जुलाई से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम को समय पर पूरा कराने के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश सहित अन्य अवकाश में कमी की जाएगी साथ ही दैनिक अध्ययन की अवधि भी बढ़ाई जाएगी।
राज्य विश्वविद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन का पारिश्रमिक 40,000 रुपये से बढ़ाकर 60,000 रुपये तक करने की स्वीकृति सरकार ने दे दी है। मूल्यांकन केंद्रों की भी केंद्रीयकृत की जगह विकेंद्रीकृत व्यवस्था करने की मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन