फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   placement drive in aktu

15 लाख की नौकरी पाने मैदान में उतरीं 512 छात्राएं, 50 शार्टलिस्ट

Fri, 26 Aug 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
placement drive in aktu
लखनऊ। एकेटीयू से संबद्ध कॉलेजों की छात्राओं के लिए दो दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। विवि के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित ड्राइव में सॉफ्टवेयर कंपनी गेन साइट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में एसोसिएट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद के लिए कोडिंग टेस्ट हुआ। इसमें चयनित छात्राओं को कंपनी 15 लाख रुपये सालाना का पैकेज देगी।
विज्ञापन

पहले दिन कुल पंजीकृत 1700 छात्राओं में से 512 छात्राओं ने कोडिंग टेस्ट दिया। इसके बाद पहले चरण के साक्षात्कार के लिए 50 छात्राएं शार्टलिस्ट हुईं। अब इन छात्राओं को कंपनी के टेक्निकल एंड एचआर इंटरव्यू से गुजरना होगा। इस चयन प्रक्रिया में बीटेक फाइनल ईयर की कंप्यूटर साइंस एंड इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की छात्राएं शामिल हुईं। कुलपति प्रोफेसर प्रदीप कुमार मिश्र ने कहा कि छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस उन्हें सही अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। विवि छात्राओं को अवसर देने की कोशिश कर रहा है। इससे प्रदेश में एक सकारात्मक संदेश जाएगा। इस दौरान एकेटीयू के कुलपति प्रो. प्रदीप मिश्र, कुलसचिव सचिन सिंह, डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. अरुणिमा वर्मा, प्रतिभा शुक्ला, कंपनी की एचआर हेड रश्मि सिंह, टेक्निकल हेड आंचल सचदेवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन जिलों से पहुंचीं छात्राएं
कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा, बरेली, आगरा, बनारस, इलाहाबाद, जौनपुर, गोरखपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राएं पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed